Hot News

स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन योजना, उपस्थिति पंजी की जांच की गयी

बरहरवा

डीसी हेमंत सती के निर्देश पर प्रखंड क्षेत्र के बड़ा सोनाकड़ एवं कोटालपोखर पंचायत का निरीक्षण गुरुवार को बीडीओ सनी कुमार दास के द्वारा गठित जांच टीम के द्वारा की गयी. इस दौरान पंचायत क्षेत्र के प्रशासनी विद्यालयों, स्वास्थ्य केंद्रों, पंचायत भवनों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण जांच टीम के अरूण कुमार साहा, गणेश प्रसाद, प्रवीण कुमार, जियाउल रहमान, कुंदन मुर्मू, ज्योति फ्लोरा किस्कू के द्वारा किया गया. जांच के दौरान प्रशासनी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन योजना, उपस्थित पंजी, शिक्षकों की उपस्थिति, विद्यालयों और स्वास्थ्य केंद्र तथा पंचायत सचिवालय की साफ- फाई व्यवस्था की जांच की गयी. इसके साथ ही जांच टीम ने अधिकारियों और शिक्षकों से समय पर विद्यालय, आंगनबाड़ी, पंचायत सचिवालय को खोलने एवं बंद करने, मध्याह्न भोजन को मीनू के अनुसार चलाने, स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों की सही इलाज करने, सभी संचिका को दुरुस्त रखने, बच्चों की उपस्थिति में बढ़ोतरी के लिये शिक्षकों को ध्यान देने को कहा. जांच दल के टीम लीडर सह बीपीआरओ अरुण कुमार साहा ने बताया कि बीडीओ द्वारा गठित टीम के द्वारा कोटालपोखर और बड़ा सोनाकड़ पंचायत में आज जांच की गयी है. जांच रिपोर्ट बीडीओ को सौंपी जायेगी. मौके पर बड़ा सोनाकड़ पंचायत के मुखिया सोना किस्कू, कोटालपोखर पंचायत के मुखिया सेरोफिना हेम्ब्रम सहित मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन योजना, उपस्थिति पंजी की जांच की गयी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top