Hot News

स्टाइल बाज़ार के नये स्टोर का आज 23 जनवरी को होगा उदघाटन

लोहरदगा. किफायती दामों पर फैशनेबल परिधान उपलब्ध कराने वाली प्रसिद्ध रिटेल चेन स्टाइल बाज़ार अपने नये स्टोर का उदघाटन 23 जनवरी 2026 को करने जा रहा है. स्टाइल बाजार के प्रबंधक ने बताया कि उदघाटन कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से आयोजित होगा. लोहरदगा शहर के मिशन चौक में खूल रहे नये स्टोर में पुरुषों, स्त्रीओं एवं बच्चों के लिए परिधानों के साथ-साथ घरेलू वस्तुओं का भी असीमित कलेक्शन ग्राहकों को मिलेगा. इस अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष आकर्षण और सुविधाएं उपलब्ध है.स्टाइल बाज़ार प्रबंधन ने आमजनों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर उदघाटन को सफल बनाने की अपील की है. कंपनी का कहना है कि नये स्टोर के माध्यम से स्थानीय ग्राहकों को एक ही छत के नीचे गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उचित मूल्य पर उपलब्ध कराये जायेंगे. मुख्य न्यायाधीश ने लोहरदगा का दौरा किया लोहरदगा. झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश महेश शरद चंद्र सोनक लोहरदगा दौरे पर पहुंचे. व्यवहार न्यायालय परिसर में उन्हें गार्ड आफ अॉनर दिया गया. उनकी अगवानी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकमल मिश्रा, डीसी डा.कुमार ताराचंद, एसपी सादीक अनवर रिजवी सहित अन्य अधिकारियों ने की. मुख्य न्यायाधीश व्यवहार न्यायालय परिसर में स्थित विभिन्न कोट का भ्रमण किया.अधिकारियों से बातचीत की.कुछ समय परिसदन भवन में रुकने के बाद नेतरहाट के लिए रवाना हो गये.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post स्टाइल बाज़ार के नये स्टोर का आज 23 जनवरी को होगा उदघाटन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top