Hot News

स्टूडेंट्स की पहली पसंद, इन Top Engineering College में बिना JoSAA के मिलेगा एडमिशन

Top BTech College: बहुत से स्टूडेंट्स को ये लगता है कि जेईई परीक्षा में पास कर लिया तो IIT और NIT जैसे संस्थान में एडमिशन मिल जाता है. लेकिन ऐसा नहीं है. JoSAA यानी कि Joint Seat Allocation Authority काउंसलिंग के बाद ही कॉलेज पहुंच सकते हैं. लेकिन कई ऐसे फेमस संस्थान हैं, जहां बिना जोसा काउंसलिंग के भी एंट्री मिलती है.

Top BTech College: बिना जोसा के भी मिल सकता है एडमिशन

हिंदुस्तान के कई टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज (Top Engineering College) में JoSAA के जरिए एडमिशन मिलता है. लेकिन कई NITs, IIITs और GFTIs में एडमिशन के लिए JoSAA जरूरी नहीं है. इन संस्थान में JEE Main स्कोर के आधार पर अलग काउंसलिंग वेबसाइट के जरिए एडमिशन होता है.

कॉलेज/यूनिवर्सिटी की लिस्ट जहां बिना जोसा के एडमिशन मिलता है

इन कॉलेज और यूनिवर्सिटी में JEE Main Score के आधार पर एडमिशन मिलता है. इन कॉलेज में एडमिशन पाने के लिए जोसा काउंसलिंग में शामिल होने की जरूरत नहीं है-

  • IIIT Hyderabad
  • IIIT Bangalore
  • DA-IICT
  • LNMIIT
  • Thapar University (TIET)
  • Nirma University
  • Jaypee Institute (JIIT)
  • Shiv Nadar University
  • Amity University

अलग से करना होता है अप्लाई

इन कॉलेज/यूनिवर्सिटी में एडमिशन पाने के लिए अलग से अप्लाई करना पड़ता है. हर कॉलेज जेईई परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद खुद की काउंसलिंग प्रक्रिया का डिटेल जारी करता है. तय डेडलाइन में अप्लाई करना होता है.

2026 में JoSAA से बाहर एडमिशन का सिस्टम

2026 में वेस्ट बंगाल, महाराष्ट्र और हरियाणा जैसे राज्यों के टेक्निकल बोर्ड्स ने ऑल इंडिया कोटा रिजर्व किया है, जो उन स्टूडेंट्स के लिए है जो JoSAA काउंसलिंग की कैटेगरी में नहीं आते हैं. लेकिन JEE Main के जरिए एडमिशन चाहते हैं. इसके अलावा कई प्राइवेट यूनिवर्सिटी ने भी ट्रेंड बदला है और जेईई मेन और बोर्ड मार्क्स के आधार पर एडमिशन मिलता है.

यह भी पढ़ें- IIIT Ranchi में पढ़ने का सपना: जानें एडमिशन, फीस और प्लेसमेंट की पूरी डिटेल

The post स्टूडेंट्स की पहली पसंद, इन Top Engineering College में बिना JoSAA के मिलेगा एडमिशन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top