Hot News

स्नातक नामांकन को समर्थ पोर्टल पर अबतक 33 हजार से अधिक अप्लाई

पूर्णिया. सीमांचल के 34 कॉलेज में 55 हजार 200 सीटों पर स्नातक में नामांकन के लिए पूर्णिया विवि के समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन अप्लाई का आंकड़ा 33 हजार को पार कर गया है. 14 जून को 1155, 15 जून को 3208, 16 जून को 5104, 17 जून को 5475, 18 जून को 5227 और 19 जून को 4863, 20 जून को 5247, 21 जून को शाम 5 बजे तक 3031 समेत 33310 आवेदन आये. इनमें आर्टस में 27976, साइंस में 4675 और कॉर्मस में 675 आवेदन शामिल हैं. गौरतलब है कि कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह के मार्गदर्शन में सहायक कुलसचिव (शैक्षणिक) डॉ. नवनीत कुमार और समर्थ नोडल पदाधिकारी डॉ. सुमन सागर सफलतापूर्वक ऑनलाइन अप्लाइ की मॉनीटरिंग कर रहे हैं. 23 जून तक ऑनलाइन आवेदन, 14 जुलाई को प्रथम मेरिट लिस्ट की घोषणा और 15 जुलाई से नामांकन शुरू होगा. 28 जुलाई से स्नातक प्रथम सेमेस्टर की कक्षा शुरू हो जाएगी. सीटे रिक्त रहने पर 12 अगस्त को अगली मेरिट लिस्ट जारी होगी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post स्नातक नामांकन को समर्थ पोर्टल पर अबतक 33 हजार से अधिक अप्लाई appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top