Hot News

स्नातक सेमेस्टर-3 परीक्षा में 232 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

प्रतिनिधि, मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय ने 25 मार्च से अपने सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-3 की परीक्षाएं 24 केंद्रों पर आरंभ की है. इसके छठे दिन की परीक्षा बुधवार को दो पालियों में परीक्षा ली गयी. इसमें कुल 15,401 परीक्षार्थियों में 15,369 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 232 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं छठे दिन की परीक्षा के दौरान कदाचार के आरोप में किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा से निष्कासित नहीं किया गया. परीक्षा नियंत्रक प्रो अमर कुमार ने बताया कि छठे दिन स्नातक सेमेस्टर-3 की परीक्षा दो पालियों में ली गयी. इसमें प्रथम पाली में एमआइसी विषयों के ग्रुप सी में शामिल इतिहास, आइआरपीएम, पाली, सोसोलॉजी, उर्दू के पेपर-3 की परीक्षा हुई. इसमें कुल 9,289 परीक्षार्थियों में 9,125 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 164 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. जबकि दूसरी पाली में एमआइसी विषयों के ग्रुप डी में शामिल इकोनॉमिक्स, रूरल इकोनॉमिक्स, पॉलिटिकल साइंस, संस्कृत के पेपर-3 की परीक्षा ली गयी. इसमें कुल 6,312 परीक्षार्थियों में 6,244 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 68 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं अब गुरुवार को सातवें दिन की परीक्षा होगी. इसमें प्रथम पाली में एमडीसी विषयों के ग्रुप ए में शामिल एआइएच, अंग्रेजी, फिलॉस्फी, गांधी विचार, भूगोल, होम साइंस, एचआरएम, गणित, संगीत, साइकोलॉजी के पेपर-3 की परीक्षा होगी. जबकि दूसरी पाली में एमडीसी विषयों के ग्रुप बी में शामिल इकोनॉमिक्स, रूरल इकोनॉमिक्स, हिंदी, पाली, आईआरपीएम, संस्कृत के पेपर-3 की परीक्षा ली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post स्नातक सेमेस्टर-3 परीक्षा में 232 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top