Hot News

स्मार्टफोन की स्टोरेज जल्दी क्यों भर जाती है? यूजर्स की आदतें हैं वजह

आजकल ज्यादातर एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर्याप्त स्टोरेज के साथ आते हैं. इसके बावजूद कुछ महीनों में ही यूजर्स को “स्टोरेज फुल” का मैसेज मिलना शुरू हो जाता है. नतीजा यह होता है कि फोन की स्पीड धीमी पड़ जाती है और कई बार नये फोन खरीदने तक की नौबत आ जाती है. असल वजह हमारी ही कुछ आदतें हैं, जिन्हें अगर समय रहते सुधार लिया जाए तो स्टोरेज की समस्या से बचा जा सकता है.

स्क्रीनशॉट और डुप्लीकेट फोटो

गैलरी में अक्सर पुराने स्क्रीनशॉट और डुप्लीकेट फोटो पड़े रहते हैं. ये कभी काम के थे, लेकिन अब सिर्फ जगह घेरते हैं. इन्हें डिलीट न करने से स्टोरेज पर अनावश्यक दबाव पड़ताहै.

मैसेजिंग ऐप्स की मीडिया फाइलें

WhatsApp, Telegram जैसे ऐप्स रोजाना दर्जनों फोटो और वीडियो डाउनलोड कर लेते हैं. “गुड मॉर्निंग” मैसेज से लेकर फॉरवर्डेड वीडियो तक, ये फाइलें कुछ ही दिनों में कई GB जगह घेर लेती हैं. इन्हें समय-समय पर साफ करना जरूरी है.

अनयूज्ड ऐप्स

कई बार हम किसी खास काम के लिए ऐप डाउनलोड करते हैं और बाद में उसे भूल जाते हैं. ऐसे ऐप्स फोन में पड़े रहते हैं और स्टोरेज खा जाते हैं. इन्हें अनइंस्टॉल करना सबसे आसान उपाय है.

ऑफलाइन डाउनलोड्स

Spotify, YouTube या अन्य ऐप्स से किये गए ऑफलाइन डाउनलोड गैलरी में दिखाई नहीं देते, लेकिन स्टोरेज पर भारी असर डालते हैं. इन्हें हटाने से तुरंत काफी जगह खाली हो सकती है.

यह भी पढ़ें: आपके बारे में दोस्तों से भी ज्यादा जानता है आपका फोन, नोट करें जरूरी प्राइवेसी टिप्स

यह भी पढ़ें: फोन चार्ज करते समय कहीं आप भी तो नहीं करते हैं यह गलती?

The post स्मार्टफोन की स्टोरेज जल्दी क्यों भर जाती है? यूजर्स की आदतें हैं वजह appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top