Hot News

स्लीप मोड में कितना पावर खाता है लैपटॉप? जानें बैटरी और डिवाइस पर क्या असर पड़ता है

Laptop Sleep Mode: जब लैपटॉप का यूज नहीं किया जाता है, तो बैटरी बचाने के लिए उसमें कई पावर सेविंग फीचर्स दिए जाते हैं. इनमें से सबसे ज्यादा लोग स्लीप मोड का यूज करते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि स्लीप मोड में लैपटॉप कितनी बिजली खपत करता है और क्या इसे बार-बार इस्तेमाल करने से लैपटॉप की सेहत पर कोई असर पड़ता है? आइए इसे समझते हैं.

क्या होता है स्लीप मोड?

जब आप लैपटॉप को स्लीप मोड पर डाल देते हैं, तो उसका ज्यादातर सिस्टम लगभग बंद जैसा हो जाता है. या यूं कहें तो बहुत कम पावर पर चलने लगता है. स्क्रीन ऑफ हो जाती है, प्रोसेसर काम करना बंद कर देता है और हार्ड ड्राइव या SSD भी आराम करने लगते हैं. लेकिन लैपटॉप पूरी तरह बंद नहीं होता, थोड़ी बहुत बिजली इसलिए लेता रहता है ताकि आप दोबारा खोलें तो काम वहीं से तुरंत शुरू हो जाए.

कितनी बिजली खाता है स्लीप मोड?

आमतौर पर स्लीप मोड में लैपटॉप करीब 0.5 से 2 वॉट तक ही बिजली खर्च करता है. ये नॉर्मल यूज के मुकाबले बहुत कम है. आम तौर पर लैपटॉप चलते समय 20 से 60 वॉट तक बिजली ले सकता है. इसलिए अगर लैपटॉप पूरी रात स्लीप मोड में भी रहे, तो बिजली का खर्च लगभग ना के बराबर ही होता है.

स्लीप मोड बनाम शटडाउन

लैपटॉप को शटडाउन करने पर उसकी बिजली की खपत लगभग पूरी तरह बंद हो जाती है. लेकिन स्लीप मोड ज्यादा आसान और काम का ऑप्शन माना जाता है. इसमें आप लैपटॉप को बिना दोबारा ऑन होने का इंतजार किए तुरंत अपना काम वहीं से शुरू कर सकते हैं. छोटे ब्रेक या रात भर के लिए स्लीप मोड इस्तेमाल करना, लैपटॉप को पूरी तरह ऑन छोड़ने से बेहतर और ज्यादा बिजली बचाने वाला तरीका होता है.

स्लीप मोड कब यूज नहीं करना चाहिए 

अगर आप कई दिनों तक लैपटॉप इस्तेमाल नहीं करने वाले हैं, तो उसे सिर्फ स्लीप मोड में रखने के बजाय पूरी तरह बंद (शटडाउन) कर देना बेहतर रहता है. साथ ही, जब बड़े सिस्टम अपडेट इंस्टॉल करने हों, तब भी शटडाउन या रीस्टार्ट करना जरूरी होता है. इससे टेम्परेरी फाइल्स साफ हो जाती हैं और लैपटॉप स्मूद चलता है.

यह भी पढ़ें: Bluetooth ऑन रखते ही कितनी बैटरी फुर्र हो जाती है? ईयरफोन या स्मार्टवॉच कनेक्ट करने से पहले जान लें

The post स्लीप मोड में कितना पावर खाता है लैपटॉप? जानें बैटरी और डिवाइस पर क्या असर पड़ता है appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top