Hot News

स्वाद में जबरदस्त और बनाने में आसान, ट्राई करें गाजर टमाटर सूप

Gajar Tamatar Soup: अगर आप भी सूप पीने के शौकीन हैं और घर पर अलग-अलग तरह के सूप को ट्राई करते रहते हैं तो गाजर टमाटर सूप को बना सकते हैं. इस आर्टिकल में आप गाजर टमाटर सूप बनाने के बारे में जान सकते हैं. इस सूप को बनाना बहुत आसान है. इसका स्वाद आपको जरूर पसंद आएगा और आप इसे हर बार बनाएंगे.

गाजर टमाटर सूप बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • गाजर- 2
  • टमाटर- 2
  • अदरक- 1 छोटा टुकड़ा
  • लहसुन- 3-4 कलियां
  • पानी- 3-4 कप
  • तेल या बटर- 1 बड़ा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • काली मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई

गाजर टमाटर का सूप कैसे तैयार करें?

  • गाजर टमाटर सूप बनाने के लिए सबसे पहले आप गाजर और टमाटर को अच्छे से धो लें. गाजर और टमाटर को छोटे टुकड़ों में काट लें. 
  • अब एक बड़े बर्तन में गाजर और टमाटर को डाल दें. इसमें लहसुन और अदरक को डाल दें. पानी डालकर गाजर और टमाटर को पका लें. 
  • जब टमाटर और गाजर सॉफ्ट हो जाए तब आप इसे उतार लें और ठंडा होने दें. इसके बाद मिक्सी जार में डालकर बारीक पीस लें.
  • पैन को गर्म करें. इसमें आप बटर को डाल दें. बटर जब पिघल जाए तब आप गाजर और टमाटर के घोल को डालकर थोड़ी देर पका लें. इसके बाद इसमें स्वादानुसार नमक और काली मिर्च का पाउडर डाल दें. सूप अगर ज्यादा गाढ़ा है तो थोड़ा पानी डाल दें.
  • सूप में उबाल आ जाने पर गैस बंद कर दें. ऊपर से धनिया पत्ती और क्रीम डालकर सजाएं. इस तरह से आप गाजर टमाटर का सूप तैयार कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Makhana Matar Curry: शाही स्वाद पाएं अब घर पर, रोटी-नान के साथ बनाएं मटर मखाना करी

यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार

The post स्वाद में जबरदस्त और बनाने में आसान, ट्राई करें गाजर टमाटर सूप appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top