सरायगढ़. बिहार विधान मंडल में सोमवार को राज्य प्रशासन द्वारा पारित 2025-26 के बजट में लोक स्वास्थ्य प्रबंधन संवर्ग के सृजन की घोषणा उपमुख्यमंत्री सह वित्तमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा अपने बजट भाषण के दौरान करने को लेकर राज्य प्रशासन की इस निर्णय पर बिहार राज्य स्वास्थ्य संविदा कर्मी संघ की जिला इकाई ने खुशी का इजहार किया है. इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, संघ के प्रदेश अध्यक्ष अफरोज अनवर व सचिव ललन सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है. संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा ने कहा कि बिहार के विभिन्न जिलों में बड़ी संख्या में संविदा कर्मी साल 2005 से ही स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में अपना योगदान दे रहे हैं. इस बीच लोक स्वास्थ्य प्रबंधन संवर्ग के सृजन की मांग लंबे समय से उठती रही है. 14 फरवरी 2014 को ही राज्य प्रशासन द्वारा इसको लेकर संकल्प पत्र जारी किया गया था, लेकिन आगे इस पर कोई कार्य नहीं बढ़ सका. अब 11 वर्षों के प्रतीक्षा के बाद जब भाषण में संवर्ग सृजन की घोषणा हुई है तो स्वास्थ्य संविदा कर्मियों एवं उनके परिजनों के बेहतरी की आशा जगी है. संवर्ग के सृजन से स्वास्थ्य संविदा कर्मियों को वेतन वृद्धि, आवास भत्ता, चिकित्सा भत्ता सहित प्रकार के लाभ मिलने की उम्मीद है. संघ के संयोजक सुभाष सिंह ने कहा है कि प्रशासन का यह निर्णय स्वागत योग है. खुशी जाहिर करने वालों में जिलाध्यक्ष हरिवंश सिंह, कोषाध्यक्ष शत्रुघन कुमार कारक, आदिव अहमद, नोमान अहमद, लीलानंद सिंह, प्रफुल्ल कुमार प्रियदर्शी, दिगंबर सिंह, अभिलाष वर्मा, ओमप्रकाश, तपेश कुमार मंडल, अभिनव आनंद सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post स्वास्थ्य के संविदा कर्मियों में खुशी की लहर appeared first on Naya Vichar.