Hot News

स्वास्थ्य भवन के सामने वरिष्ठ डॉक्टरों की सभा आज

संवाददाता, कोलकाता

ज्वाइंट प्लेटफॉर्म ऑफ डॉक्टर्स के आह्वान पर सोमवार को वरिष्ठ और जूनियर डॉक्टर सड़कों पर उतरेंगे. संगठन के वरिष्ठ सदस्य प्रो. डॉ मानस गुमटा ने बताया कि सोमवार अपराह्न चार बजे स्वास्थ्य भवन के सामने डॉक्टरों की सभा होगी. स्वास्थ्य विभाग को एक ज्ञापन भी सौंपा जायेगा. सभा में मेडिकल छात्र और नागरिक समाज के लोग भी शामिल होंगे. इसका उद्देश्य स्वास्थ्य क्षेत्र को भय और भ्रष्टाचार से मुक्त कराना है. डॉक्टरों की इस सभा को देखते हुए स्वास्थ्य भवन के सामने तनाव की स्थिति बन सकती है. चिकित्सकों ने बताया कि राज्य के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में व्याप्त भय के माहौल के खिलाफ आंदोलन के दबाव में स्वास्थ्य विभाग डॉ अभिक दे के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मजबूर हुआ था. इसके लिए प्रशासन ने एक जांच कमेटी का गठन किया था, जिसमें राज्य के चार प्रशासनी मेडिकल कॉलेजों के प्रिंसिपल शामिल थे. इस जांच कमेटी ने छह महीने पहले ही अपनी रिपोर्ट विभाग को सौंप दी है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक इसे सार्वजनिक नहीं किया है.

चिकित्सकों के अनुसार, उन्हें विभिन्न स्रोतों से पता चला है कि डॉ अभिक दे के खिलाफ लगाये गये कई आरोपों के समर्थन में सबूत मिले हैं और जांच समिति ने कार्रवाई की सिफारिश की है. हालांकि, प्रशासन ने अभी तक इस सिफारिश पर कोई कार्रवाई नहीं की है. चिकित्सकों का मानना है कि यह एक गंभीर मामला है, खासकर जब यह भय और भ्रष्टाचार की नेतृत्व से जुड़ा हो.

सोमवार की सभा में डॉ अभिक दे के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post स्वास्थ्य भवन के सामने वरिष्ठ डॉक्टरों की सभा आज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top