नया विचार न्यूज़ पटना- स्वास्थ्य सेवा की बदहाली के खिलाफ आज गांधी संग्रहालय, पटना में एक जन कन्वेंशन का आयोजन किया गया। कन्वेंशन का संचालन पांच सदस्यीय एक अध्यक्ष मंडल ने किया जिसमें प्रीति सिन्हा, संजय श्याम, मनोज चन्द्रवंशी, जयप्रकाश ललन एवं नन्द किशोर सिंह शामिल थे। शुरुआत में सिटीजंस फोरम, पटना के संयोजक अनीश अंकुर ने प्रतिनिधियों का स्वागत किया, कन्वेंशन के विषय पर प्रकाश डाला और अध्यक्ष मंडल का प्रस्ताव किया।
अध्यक्ष मंडल ने सबसे पहले सिटीजंस फोरम,पटना द्वारा तैयार किये गये आलेख को कन्वेंशन में पेश करने के लिए मधु मृणालिनी को आमंत्रित किया। आलेख की प्रस्तुति के बाद एक-एक करके करीब 24 प्रतिनिधियों ने कन्वेंशन को सम्बोधित किया।
जन कन्वेंशन को सम्बोधित करने प्रमुख वक्ताओं में नेतृत्वकर्मी अरुण कुमार मिश्र, चक्रवर्ती अशोक प्रियदर्शी, अरविन्द सिन्हा, कृष्णदेव यादव, नरेन्द्र कुमार, सतीश कुमार, उदयन राय, पुकार, मणिलाल, सौजन्य उपाध्याय, मणिकांत पाठक, देव रतन प्रसाद, डॉ. ओमप्रकाश रमण, डॉ. मनीष कुमार,
शिक्षक रौशन प्रकाश, प्रो. प्रोफेसर सुधीर कुमार , सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल कृष्ण, मजदूर नेता गणेश शंकर सिंह एवं राम लखन , जन कवि आदित्य कमल, रोजगार आन्दोलन की प्रीति सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता पूनम शरण, अधिवक्ता अशोक कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता अमूल्य निधि, काजल मिलन के पति डॉ. रवि रंजन, सामाजिक कार्यकर्ता मनोज कुमार झा, आदि के नाम उल्लेखनीय हैं।
सिटीजंस फोरम,पटना द्वारा प्रस्तुत किये गये आलेख में बिहार में स्वास्थ्य सेवा की बदहाली का विस्तार से उल्लेख किया गया है। प्रशासनी अस्पतालों की अव्यवस्था से लेकर निजी अस्पतालों की मनमानी, लापरवाही एवं पैसे की लूट पर प्रकाश डाला गया है।
आलेख के जरिए सिटीजंस फोरम,पटना बिहार प्रशासन से मांग करता है:
1. बिहार के सभी प्रशासनी अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त एवं बेहतर करो !
2. निजी अस्पतालों की मनमानी पर रोक लगाओ और सभी तरह के फीस की युक्तिसंगत राशि तय करो!
4. काजल मिलन तथा उसकी नवजात बच्चियों को न्याय दो!
5. काजल मिलन के परिजनों पर से झूठे मुकदमे वापस लो !
6. समुचित स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव वाले सभी निजी अस्पतालों का लाइसेंस रद्द करो !
7. काजल मिलन की मौत के लिए जिम्मेदार ज्योति पुंज अस्पताल पर कार्रवाई करो !
जन कन्वेंशन को सम्बोधित करते हुए लगभग सभी वक्ताओं ने सिटीजंस फोरम,पटना द्वारा पेश आलेख का समर्थन किया और जोरदार स्वागत में स्वास्थ्य व्यवस्था को जनपक्षधर एवं बेहतर बनाने के लिए जन आन्दोलन की जरूरत को रेखांकित किया।
साथी प्रीति सिन्हा के अध्यक्षीय भाषण के बाद जन कन्वेंशन की समाप्ति की घोषणा की गई।