नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड के विरजेश्वर धाम ब्रह्मवाना में नेशनल मेडिकल आर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों द्वारा एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का विधिवत उद्घाटन प्रखंड प्रमुख वीणा कुमारी, उप प्रमुख संजीव कुमार ठाकुर, रामचरितमानस प्रचार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण मिश्र, उपाध्यक्ष राम लगन सिंह, आरएसएस के विभाग बौद्धिक प्रमुख डॉ .मित्र कुमार ठाकुर एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मणि प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में आए 150 मरीजों का इलाज हुआ एवं उन्हें निशुल्क दवा दी गई। मौके पर डॉ. अंशु कुमार, डॉ.सिद्धांत कुमार, डॉ.सूरज कुमार,नवीन कुमार ठाकुर, सुबोध कुमार ठाकुर, दीपक कुमार झा, कृष्ण मोहन मिश्र, दयानंद दास, नाराज झा आदि मौजूद रहे।

