मुख्य बातें
West Bengal Budget Session: कोलकाता: बंगाल विधानसभा का बजट सत्र हंगामे के बीच शुरू हुआ. हंगामे के कारण राज्यपाल अपना पूरा अधिभाषण भी नहीं पढ़ पाये. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के तीसरे कार्यकाल की प्रशासन का यह आखिरी बजट है. बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने अपना अभिभाषण दिया. हंगामे के कारण वो अपना पूरा अभिभाषण नहीं पढ़ पाये. राज्यपाल के संबोधन के बाद मुख्यमंत्री के आवास पर कैबिनेट बैठक की बैठक होगी. बैठक में बजट को मंजूरी दी जाएगी.
नारेबाजी के बीच हुआ राज्यपाल का अभिभाषण
राज्यपाल सीवी आनंद बोस दोपहर 12:30 बजे से कुछ ही देर पहले विधानसभा पहुंचे. उन्होंने अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. उनके साथ अध्यक्ष बिमान बनर्जी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी थीं. इसी दौरान सत्र में नारेबाजी शुरू हो गई. शुभेंदु अधिकारी ने “हिंदुस्तान माता की जय” का नारा लगाया. इसके जवाब में तृणमूल विधायकों ने “जय बंगला” का नारा लगाया. नारों और जवाबी नारों के बीच, राज्यपाल ने विधानसभा में अपना भाषण शुरू किया. भारी हंगामे के बीच राज्यपाल अपना अभिभाषण बीच में ही छोड़ दिये.
Also Read: बंगाल प्रशासन को सुप्रीम कोर्ट से झटका, एरियर के साथ देना होगा बकाया डीए
The post हंगामे के बीच शुरू हुआ बंगाल विधानसभा का बजट सत्र, राज्यपाल ने नहीं पढ़ा पूरा अभिभाषण appeared first on Naya Vichar.
