हजारीबाग, रामशरण शर्मा (इचाक): हजारीबाग के इचाक प्रखंड अंतर्गत डुमरौन गांव में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गयी. इस दौरान दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई. इसमें कई लोगों को गंभीर चोटें आयी हैं. घटना बुधवार सुबह की है. उपद्रवियों ने आक्रोश में आकर तीन मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया है. फिलहाल स्थिति तनाव पूर्ण है. पुलिस मामले को शांत कराने में जुटी हुई है.
The post हजारीबाग में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, जमकर हुई पत्थरबाजी, कई लोग चोटिल appeared first on Naya Vichar.

