Hot News

हटिया की जमीन पर अतिक्रमण, ग्रामीणों ने सीओ से लगायी गुहार

चकाई . प्रशासन जहां एक ओर प्रशासनी गैरमजरूआ जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर सख्ती की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के कर्णगढ़ गांव में वर्षों से ग्रामीण हटिया के रूप में उपयोग हो रही जमीन पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है. इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है और उन्होंने अंचल अधिकारी को आवेदन देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है. ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया है कि कर्णगढ़ मौजा स्थित खाता संख्या 74, खेसरा संख्या 81, रकबा 2 एकड़ 25 डिसमिल प्रशासनी गैरमजरूआ जमीन पर वर्षों से साप्ताहिक हटिया का आयोजन होता आ रहा है. साथ ही, इसी स्थान पर ग्रामीणों द्वारा विभिन्न सामाजिक कार्य किए जाते हैं और यहां विवाह मंडप भवन निर्माण का प्रस्ताव भी है. बावजूद इसके कुछ लोगों द्वारा उक्त जमीन पर जबरन दुकान, मकान निर्माण और गुमटी लगाकर अतिक्रमण किया जा रहा है. आवेदन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि मनु साह, तिलक शाह, नुनेश्वर शाह, जीतन दास, विमल दास, मंगल दास, मन्नू ठाकुर, मंटू ठाकुर, राम लखन सिंह सहित अन्य लोग विधि विरुद्ध तरीके से जमीन पर कब्जा कर रहे हैं. अतिक्रमण के कारण हटिया के आयोजन समेत अन्य सामाजिक कार्यों में भारी परेशानी हो रही है. इस मामले को लेकर गौतम सिंह, भास्कर सिंह, अमित सिंह, बृजभूषण सिंह, कारू सिंह सहित दर्जन भर ग्रामीणों ने अंचल अधिकारी से उक्त जमीन को अविलंब अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है. वहीं अंचल अधिकारी राजकिशोर शाह ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post हटिया की जमीन पर अतिक्रमण, ग्रामीणों ने सीओ से लगायी गुहार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top