Hot News

हत्या आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर एसपी को दिया आवेदन

कटिहार आजमनगर थाना में दर्ज हत्या के मामले में हत्या के प्राथमिकी अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर पीड़ित भाई विक्रम सिंह ने गुरुवार को एसपी डॉ गौरव मंगला को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है. एसपी को दिए आवेदन में पीड़ित भाई ने दर्शाया कि उसकी बहन पूजा देवी के उसके ससुराल वालों ने प्रताड़ित कर हत्या कर दी थी. घटना को लेकर डंडखोरा निवासी पीड़ित भाई के लिखित आवेदन पर आजमनगर थाना में थाना कांड संख्या 425/ 25 के तहत हत्या का मामला दर्ज कराया. जिस मामले में आठ लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है, लेकिन अब तक उस मामले में एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं किया गया है. जबकि आरोपित पक्ष की ओर से कैसे उठाने को लेकर बार-बार धमकी दी जा रही है. घटना को एक माह बीतने को है, लेकिन अब तक मामले में एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post हत्या आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर एसपी को दिया आवेदन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top