Hot News

हत्या में तीन को आजीवन कारावास

बेतिया. हत्या के एक मामले में जिला अपर सत्र न्यायाधीश प्रभाकर दत्त मिश्र ने तीन अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. साथ हीं प्रत्येक को सात हजार रुपए अर्थदंड भी लगाया है. सज़ायाफ्ता लौरिया थाना क्षेत्र के सौराहां निवासी घनश्याम प्रसाद कुशवाहा, जयप्रकाश कुशवाहा तथा जय गोविंद प्रसाद कुशवाहा है. अपर लोक अभियोजक कन्हैया प्रसाद ने बताया कि घटना तीन फरवरी वर्ष 2019 की है. कांड के सूचक भुलन कुशवाहा अपने दरवाजे पर बैठे थे. तभी पूर्व के विवाद को ले उनकी पतोहू मनोरमा देवी को उनके पट्टीदार की एक औरत गाली देते हुए मारने पीटने लगी. बचाने गए भूलन महतो को जयप्रकाश कुशवाहा ने गंडासे से उनके सर पर मारकर जख्मी कर दिया. पिता को मार खाता देख विनोद कुशवाहा बचाने आया तो जयप्रकाश कुशवाहा तथा जयगोविंद प्रसाद कुशवाहा ने गड़ासा एवं लोहा के रॉड से उसके सर पर मार गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. इलाज हेतु उन्हें पीएचसी लौरिया लाया गया. जहां से उन्हें बेतिया रेफर कर दिया गया. जख्मी विनोद कुशवाहा की स्थिति गंभीर देख उसे बेहतर इलाज हेतु पीएमसीएच पटना के लिए रेफर कर दिया गया. जहां इलाज के दौरान विनोद कुशवाहा की मौत हो गई. मामले को ले अभियुक्तों के विरुद्ध लौरिया थाने में एफआईआर दर्ज की गई. विचारण तथा दोनों पक्षों के बहस सुनने के बाद न्यायाधीश ने अभियुक्तों को भादवि की धारा 302 में दोषी पाते हुए सजा सुनाई.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post हत्या में तीन को आजीवन कारावास appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top