Hot News

हथियार के साथ फोटो वायरल करने वाला गिरफ्तार

ऊंटारी रोड. थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के करकट्टा पंचायत के बि़दुआ देवडर गांव के नितेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दो देसी कट्टा बरामद किया है. ऊंटारी रोड थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दुबे ने पत्रकारों को बताया कि वह अपने सशस्त्र बल के साथ मुरमा कला गांव में छापामारी अभियान में थे. तभी उन्हें सूचना मिली कि एक युवक का फोटो हथियार के साथ वायरल हो रहा है. इस फोटो के आधार पर वह बिंदुआ देवडर गांव में पहुंचे. पुलिस की गाड़ी को देखते ही एक युवक ने भागने लगा और भागते हुए एक घर में छिप गया, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया. पकड़े जाने पर युवक ने अपना नाम नितेश कुमार बताया. पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसके पास दो हथियार है, जो घर में बक्से में रखा हुआ है. थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस के जवानों ने जब घर की तलाशी ली, तो बक्से से दो देसी कट्टा बरामद किया गया. थाना प्रभारी श्री दुबे ने बताया कि ऊंटारी रोड थाने की पुलिस के द्वारा रात्रि गश्ती तेज कर दी गयी है . अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी करवाई की जायेगी. मौके पर एसआइ संजय कुमार सिंह, सिक्के मिंस, साधु चरण दास, महादेव उरांव, प्रदीप कुमार दुबे, रामाशीष पासवान सहित कई पुलिस के जवान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post हथियार के साथ फोटो वायरल करने वाला गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top