Vastu Tip for Hanuman Jayanti: हनुमान जयंती का पर्व भगवान हनुमान की कृपा पाने का सबसे शुभ दिन माना जाता है. प्रसिद्ध वास्तु विशेषज्ञ डॉ. जय मदान के अनुसार, हनुमान जी की कुछ विशेष तस्वीरें घर या ऑफिस में लगाने से जीवन में सफलता, सुरक्षा, आत्मविश्वास और समृद्धि आती है.
हनुमान जी को मंगल मूर्ति कहा जाता है और वे अष्ट सिद्धि और नव निधि के दाता माने जाते हैं. सही दिशा और सही स्वरूप की तस्वीर लगाने से वास्तु दोष भी कम होते हैं और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है.
हनुमान जयंती पर इन तस्वीरों को लगाने से खुलते हैं सफलता के रास्ते (Vastu Tip for Hanuman Jayanti)

1. अशोक वाटिका में सीता माता के सामने हनुमान जी की तस्वीर
वास्तु विशेषज्ञ डॉ. जय मदान के अनुसार यह तस्वीर अनिमा और लघिमा सिद्धि का प्रतीक मानी जाती है.
इस तस्वीर को घर के स्टडी रूम या ऑफिस में लगाएं. इससे मन शांत रहता है, चिंता कम होती है और लक्ष्य प्राप्त करने में मदद मिलती है.
2. लंका की ओर उड़ान भरते हुए विशाल रूप वाले हनुमान जी की तस्वीर
यह स्वरूप शक्ति, सुरक्षा और स्थिरता का प्रतीक है. इस तस्वीर को घर के मुख्य द्वार के पास लगाना शुभ माना जाता है. इससे नकारात्मक ऊर्जा और शत्रुओं से सुरक्षा मिलती है.
3. संजीवनी बूटी लेकर उड़ते हनुमान
यह तस्वीर प्राप्ति सिद्धि और पराक्रम का प्रतीक मानी जाती है.
वास्तु टिप: इस तस्वीर को घर के पूर्व दिशा में लगाएं. इससे करियर, बिजनेस और जीवन में सफलता मिलने के योग बनते हैं.
4. हनुमान जी के हृदय में राम-सीता
यह तस्वीर भक्ति, अनुशासन, विनम्रता और नेतृत्व का प्रतीक है. इस तस्वीर को पूजा घर में लगाना सबसे शुभ माना जाता है. इससे घर में सुख-शांति और सम्मान बढ़ता है.
डॉ. जय मदान के अनुसार, हनुमान जयंती पर इन 4 तस्वीरों को सही दिशा में लगाने से जीवन में सकारात्मक बदलाव, सफलता, सुरक्षा और समृद्धि आती है और भगवान हनुमान की कृपा हमेशा बनी रहती है.
यह भी पढ़ें: वास्तु एक्सपर्ट के अनुसार साधारण सा दिखने वाला यह पौधा घर में लाता है बरकत
यह भी पढ़ें: मुख्य द्वार पर स्वस्तिक का चिन्ह क्यों जरूरी है? जानें वास्तु एक्सपर्ट की राय
The post हनुमान जयंती पर घर में लगाएं ये 4 तस्वीरें, जीवन में आएंगी सुख-समृद्धि – डॉ. जय मदान के वास्तु टिप्स appeared first on Naya Vichar.