Hot News

हम आपका इंतजार कर रहे हैं, नरक में स्वागत है; US ग्राउंड ऑपरेशन की खबरों पर ईरान का कड़ा संदेश

Iran War : अमेरिका और ईरान का युद्ध अब और भी खतरनाक रूप लेता जा रहा है. अमेरिका के प्रतिष्ठित अखबार वाशिंगटन पोस्ट में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार पेंटागन(अमेरिका का रक्षा और सेना से जुड़ा मुख्यालय)अब ईरान युद्ध को अंजाम तक पहुंचाने के लिए ग्राउंड ऑपरेशन की तैयारी कर रहा है और जल्दी ही ईरान में अमेरिका यह ऑपरेशन चलाएगा, जो एक सप्ताह तक चल सकता है. इस रिपोर्ट के वायरल होने पर ईरान की ओर से जो प्रतिक्रिया आई है, उसमें यह कहा गया है-आइए, हम आपका ही इंतजार कर रहे हैं. ईरान का यह जवाब साबित करता है कि मिडिल ईस्ट में कुछ भयंकर होने वाला है.

ग्राउंड ऑपरेशन की तैयारी में अमेरिका

वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार अमेरिकी सेना ऐसे ऑपरेशन की योजना बना रही है जिसमें स्पेशल ऑपरेशन फोर्सेज और सामान्य पैदल सैनिक शामिल हो सकते हैं. हालांकि, अभी तक इस पर अंतिम फैसला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप करेंगे. अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि वे जमीनी सैनिक ईरान भेजने की मंजूरी देंगे या नहीं.ग्राउंड ऑपरेशन की तैयारी ऐसे समय में हो रही है जब ईरान युद्ध पांचवें सप्ताह में प्रवेश कर गया है और तनाव लगातार बढ़ रहा है. रिपोर्ट्स की मानें तो अमेरिकी मरीन तैनात किए जा चुके हैं और 82वीं एयरबोर्न डिवीजन के हजारों सैनिकों को भी भेजने की योजना बनाई जा रही है.अगर यह सच साबित होता है तो ईरान युद्ध का परिणाम बहुत ही घातक होने जा रहा है.

तेहरान ने दी वाशिंगटन को चेतावनी

वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के बाद हिंदुस्तान में ईरानी एंबेसी ने तेहरान टाइम्स का एक पेज शेयर किया जिस पर लिखा था नरक में आपका स्वागत है और इसपर कैप्शन था, हम आपका इंतजार कर रहे हैं. तस्वीर में अमेरिकी सैनिकों की टुकड़ी को दिखाया गया है और उसपर लिखा है जो भी अमेरिकी सैनिक ईरान की धरती पर कदम रखेगा वह काॅफिन बाॅक्स में वापस जाएगा. ईरान द्वारा अमेरिकी ऑपरेशन के खिलाफ कड़ी चेतावनी जारी करना इस बात का सबूत है कि अमेरिका के लिए राह आसान नहीं होगी. अगर उसने ईरान की धरती पर ऑपरेशन की शुरुआत की, तो भयंकर युद्ध होगा, जिसमें ईरान मिसाइल का भी प्रयोग करेगा और बड़ी संख्या में अमेरिकी सैनिक मारे जा सकते हैं. तेहरान टाइम्स के एक पेज को शेयर करते हुए ईरानी एंबेसी ने लिखा है, नरक में आपका स्वागत है. यह मैसेज बहुत बड़ा संदेश अमेरिका को देता है, जो यह साबित करता है कि अमेरिका को बहुत बड़ा नुकसान होने जा रहा है.

ये भी पढ़ें : महंगाई और ईरान युद्ध के खिलाफ अमेरिका में No Kings प्रोटेस्ट क्यों?

विराट कोहली ने मुस्कुराते हुए फ्लाइंग किस अनुष्का की ओर उछाला

महाराष्ट्र स्त्री आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर कैसे एक दुष्कर्मी तांत्रिक अशोक खरात के संपर्क में आईं?

मिनाब स्कूल पर हमला मिसकैलकुलेशन नहीं वार क्राइम, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ऐसा क्यों कहा

The post हम आपका इंतजार कर रहे हैं, नरक में स्वागत है; US ग्राउंड ऑपरेशन की समाचारों पर ईरान का कड़ा संदेश appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top