Hot News

हरदिया से लौरिया जाने वाली सड़क सौ फुट चौड़ी, दुबारा हटेगा अतिक्रमण

नरकटियागंज. नगर के हरदिया चौक से लौरिया और रामनगर जाने वाले रोड में फिर से अतिक्रमण हटाया जाएगा. इसको लेकर नगर परिषद प्रशासन की ओर से सड़क की जमीन कितनी अतिक्रमित की गयी है सोमवार को पैमाईश शुरू की गयी. टाउन प्लानर मो. वसीम ने बताया कि नगर कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में नगर परिषद क्षेत्र को पुरी तरह अतिक्रमण मुक्त करने की कार्यवाही की जा रही है. हरदिया चौक से लौरिया और रामनगर जाने वाली सड़क की पैमाईश करायी जा रही है. इस रोड में बीते 13 दिसंबर को अतिक्रमण हटाया गया था. लेकिन अभी भी सड़क की भूमि को अतिक्रमित किया गया है. उसे चिन्हित कर मार्किंग की जा रही है. नगर परिषद की ओर से 19 13 सर्वे के नक्शे के अनुसार सड़क की पैमाईश की जा रही है. इसमें चौड़ाई कही 80 फीट, कही 90 तो कही 110 फीट तक है. नगर परिषद के अमीन रामजी कुशवाहा ने बताया कि अभी 1913 के नक्शा के आधार पर मापी कर मार्किंग किया जा रहा है. बता दें कि सड़क के दोनों किनारे बहुत सारे अतिक्रमणकारी काबिज है जिनमें बड़े बड़े रसुखदार भी शामिल है. 13 दिसंबर को जब अतिक्रमण हटाने पुलिस प्रशासन की टीम उतरी तो उन्हे स्थानीय लोगो व दुकानदारों का आक्रोश भी झेलना पड़ा. लोगो का कहना है कि सही तरीके से अतिक्रमणकारियों को चिन्हित कर अतिक्रमण नही हटाया जा रहा है. ऐसे में नगर परिषद प्रशासन अब पहिले मार्किंग कर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही में जुट गया है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post हरदिया से लौरिया जाने वाली सड़क सौ फुट चौड़ी, दुबारा हटेगा अतिक्रमण appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top