Hot News

हरसिद्धि विधानसभा में टेंडर विवाद बनेगा चुनावी मुद्दा, संवेदक ने कराया था विधायक पुत्र के खिलाफ एफआईआर

Harsidhi Vidhan Sabha Chunav 2025: मोतिहारी. हरसिद्धि विधानसभा के विधायक और बिहार प्रशासन के गन्ना उद्योग मंत्री कृष्ण नंदन पासवान उस वक्त चर्चा में आ गये थे जब उनके बेटे पर टेंडर मैनेज करने का आरोप लगा था. संवेदक ने इस संबंध में उनके बेटे के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था. इस संबंध में उनके बेटे पर एफआईआर दर्ज की गई थी. मोतिहारी के नगर थाने में संवेदक सह कांग्रेस नेता संजीव ने एफआईआर दर्ज करवाई थी. प्राथमिकी में आरोप लगाया गया था कि मंत्री के पुत्र कुन्दन ने संवेदक के फोन पर कई बार फोन कर टेंडर वापस नहीं लेने पर हत्या करवाने का धमकी दी है. मंत्री पुत्र कुन्दन अपराधियों के साथ मिलकर हरसिद्धि विधानसभा का टेंडर मैनेज करते हैं.

विधायक पुत्र पर लग चुके हैं कई आरोप

11 अप्रैल, 2024 को संवेदक ने ग्रामीण कार्य विभाग के अरेराज डिवीजन में हरसिद्धि प्रखण्ड के रोड का टेंडर भरा था. जिसके बाद संवेदक के दोनों मोबाइल पर 15 अप्रैल को मंत्री के पुत्र कुन्दन को धमकी भरा कॉल आया था. हालांकि मंत्री कृष्ण नंदन पासवान के पुत्र पर यह कोई पहला आरोप नहीं है. इससे पहले भी एक और संवेदक ने पांच प्रतिशत कमीशन मांगने का आरोप लगाया था, लेकिन तब एफआईआर दर्ज करवाने की किसी की हिम्मत नहीं हो सकी थी.

आरोप को बताया बदनाम करने की साजिश

संवेदक संजीव एफआईआर दर्ज कराने के बाद से काफी दिनों तक दहशत में रहे. उन्हें यह डर सताता रहा कि उनकी कभी भी हत्या हो सकती है. दूसरी तरफ जब मीडिया ने मंत्री पुत्र से धमकी मामले पर सवाल पूछा तो उन्होंने इसे विरोधियों की साजिश बताया. इसके साथ ही मिस कॉल के बाद संवेदक को कॉल करने की बात कही है. जब हमने मंत्री पुत्र से सवाल किया कि बार-बार आप पर ही क्यों कमीशन मांगने का आरोप लगता है, तो मंत्री पुत्र ने उसे बदनाम करने की साजिश बताया है.

Also Read: छठ के बाद बिहार में विधानसभा चुनाव के आसार, 22 साल बाद आयोग जांच रहा वोटर लिस्ट

The post हरसिद्धि विधानसभा में टेंडर विवाद बनेगा चुनावी मुद्दा, संवेदक ने कराया था विधायक पुत्र के खिलाफ एफआईआर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top