Hot News

हर घर दस्तक कार्यक्रम में एनडीए कार्यकर्ताओं ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड क्षेत्र के लाटबसेपुरा पंचायत में गुरुवार को एनडीए कार्यकर्ताओं ने हर घर दस्तक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कार्यकर्ताओं ने हर घर जाकर लोगों के बीच एनडीए प्रशासन के द्वारा किए गये कार्यों को बताया और एनडीए के पक्ष में मतदान करने की अपील की। हर घर दस्तक कार्यक्रम के बाद एक सभा भी आयोजित की गई। सभा में कार्यकर्ताओं ने देश में पीएम नरेंद्र मोदी एवं राज्य में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किए गए विकास कार्यों को गिनाया। कार्यक्रम का नेतृत्व अगम कुमार गुप्ता एवं गौतम गोस्वामी ने संयुक्त रूप से किया। सभा को प्रो. अमरेन्द्र कुमार, नागराज झा, विशाल कुमार, सोनू कुमार, भोला सिंह आदि ने संबोधित किया। मौके पर सैकड़ों स्त्रीएं एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top