विरोध में ग्रामीणों ने टायर जलाकर रोड जाम किया हुसैनाबाद. थाना क्षेत्र के जपला- छतरपुर मुख्य पथ के दिनेश सिंह चौक के समीप सड़क दुर्घटना में इंटर की छात्रा मौत हो गयी. वहीं दूसरी छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गयी, घटना शुक्रवार की शाम देर शाम की बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चारकोल गांव के 17 वर्षीय किरण कुमारी, 17 वर्षीय नीतू कुमारी सरस्वती विद्या मंदिर परीक्षा केंद्र से वापस बाइक से घर लौट रही थी. इसी क्रम में हाइवा की चपेट में दोनों आ गयी. दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गयी. स्थानीय लोगों ने घायल परीक्षार्थियों को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिकी उपचार के बाद किरण कुमारी की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच रेफर कर दिया. परिजनों ने बताया कि अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गयी. घायल नीतू कुमारी का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है. चिकित्सकों ने बताया की नीलू कुमारी की स्थिति पहले से बेहतर है. घटना की सूचना मिलने के बाद हुसैनाबाद पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर हाइवा को जब्त कर लिया है. मामले की जांच शुरू कर दी गयी. वहीं उधर शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद उसका शव जपला पहुंचने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य सड़क पर शव को रखकर जाम कर दिया. टायर जला कर यातायात पूरी तरह बाधित कर दिया. सड़क जाम की सूचना मिलते ही हुसैनाबाद अंचल पदाधिकारी पंकज कुमार, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार, दल बल के साथ जाम स्थल पर पहुंच लोगों ग्रामीणों और मृतिका के परिजनों को आश्वस्त कराया. उचित मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया. करीब एक घंटा सड़क जाम रहा. जाम के कारण दोनों ओर सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी, इस संबंध में हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया की परिजनों द्वारा लिखित आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.
The post हाइवा की चपेट में आने से इंटर की छात्रा की मौत, एक घायल appeared first on Naya Vichar.
