हाजीपुर. नगर विकास विभाग के सचिव द्वारा जारी निर्देश के आलोक में शनिवार को समाहरणालय स्थित सभागार में डीएम वर्षा सिंह की अध्यक्षता जिले में नए नगर निकायों के गठन और पुराने निकायों के उत्क्रमण एवं क्षेत्र विस्तार से संबंधित प्रस्ताव तैयार करने के लिए बैठक आयोजित की गई. बैठक में नये नगर पंचायत और नगर परिषद के गठन तथा नगर परिषद के नगर निगम में उत्क्रमण पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई. इस दौरान समिति के सदस्यों, सभी प्रखंडों से आए प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों ने अपना-अपना सुझाव दिया. समीक्षा के क्रम में वैशाली, भगवानपुर, सराय तथा बिदुपुर को नगर पंचायत के रूप में गठित करने का सुझाव सामने आया. साथ ही लालगंज नगर परिषद के क्षेत्र विस्तार पर भी विचार-विमर्श किया गया. इसके अतिरिक्त, सबसे महत्वपूर्ण नगर परिषद हाजीपुर को नगर निगम में उत्क्रमित करने पर गहन चर्चा हुई. बैठक के अंत में डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रस्ताव निर्धारित प्रपत्र में भरकर अगली बैठक तक उपलब्ध कराएं, ताकि राज्य प्रशासन को समय पर विवरण प्रतिवेदन सहित भेजा जा सके.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post हाजीपुर को नगर निगम में उत्क्रमित करने की समीक्षा appeared first on Naya Vichar.

