Hot News

हाय गजब! मुजफ्फरपुर का भिखारी निकला लखपति, पुलिस ने किया गिरफ्तार तो सच आया सामने

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस एक भिखारी स्त्री के घर में शक के आधार पर छापेमारी के लिए पहुंची. छापेमारी में स्त्री के घर से कई कीमती गहने और अन्य सामान बरामद किया गया है. यह सब देखकर पुलिस दंग रह गई. पुलिस ने भिखारी स्त्री को गिरफ्तार कर लिया है. पूरा मामला  जिले के करजा थाना क्षेत्र के मड़वन का है. स्त्री की पहचान स्व. बिहारी मांझी की पत्नी नीलम देवी के रूप में की गई है. वह गांव में घूम-घूमकर भीख मांगती है. 

गांव में भीख मांगती थी स्त्री

पुलिस अवर निरीक्षक सियाराम सिंह के बयान पर बीते दिन यानी सोमवार को करजा थाने में नीलम देवी व उसके दामाद चुटुक लाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. नीलम देवी का एक बेटा और चार बेटी है. पुलिस अवर निरीक्षक ने बताया कि सूचना मिली थी कि स्त्री काफी दिनों से इलाके में भीख मांगने का काम करती थी. इस दौरान वे लोगों को चकमा देकर चोरी की वारदात को भी अंजाम देती थी. पुलिस को उसके घर में चोरी की कीमती सामान होने की सूचना मिली. इसके बाद टीम गठित कर स्त्री के घर छापेमारी की गई. छापेमारी में पुलिस को उसके घर से विभिन्न देशों के चांदी के सिक्के, गहने और 12 मोबाइल बरामद हुए हैं. मौके से एक हाई स्पीड बाइक भी बरामद की गई है. पुलिस आशंका जता रही है कि बाइक चोरी की है. 

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

स्त्री ने चोरी की बात स्वीकार ली

स्थानीय मुखिया विकास कुमार सिंह के सामने आरोपी स्त्री से पूछताछ की गई, जिसमें उसने चोरी की बात स्वीकार की है. थानाध्यक्ष बीरबल कुशवाहा ने मामले को लेकर बताया कि नीलम देवी का दामाद नेपाल सीमा इलाके का रहने वाला है. वह अक्सर नेपाल आता-जाता था. आशंका है कि नेपाल में विदेशी नागरिक द्वारा यह सिक्का दिया गया होगा. पूछताछ के बाद आरोपी स्त्री को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

ALSO READ: Bihar Crime: बेटिंग एप के जरिए 304 करोड़ की ठगी, पुलिस ने 24 लोगों को दबोचा

The post हाय गजब! मुजफ्फरपुर का भिखारी निकला लखपति, पुलिस ने किया गिरफ्तार तो सच आया सामने appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top