Hot News

हार तो मिली ही, हार्दिक के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड भी जुड़ा, सिराज-शार्दुल के क्लब में हुए शामिल

IPL 2025 GT vs MI- Hardik Pandya Equals Shameful IPL Record: आईपीएल 2025 में वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच प्लेऑफ के लिए अहम मुकाबला स्पोर्ट्सा गया. इस मैच में गुजरात ने अंतिम ओवर में रोमांचक जीत दर्ज की. यह मैच बारिश की वजह से सुपर ओवर में गया. बाधित मैच में एमआई के 155 रन के जवाब में डीएलएस मेथड के तहत तय किए गए 19 ओवर में 147 रन का लक्ष्य तय किया गया, जिसे राहुल तेवतिया, जेराल्ड कोएट्जी और अरशद खान ने अंतिम ओवर की अंतिम गेंद पर हासिल किया. मुंबई इंडियंस एक समय जीती के काफी नजदीक था, लेकिन हार्दिक पांड्या की ओर से ब्लंडर भारी पड़ गया और उन्होंने इसके साथ ही एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. 

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने मंगलवार को आईपीएल इतिहास का सबसे लंबा ओवर फेंका. गेंदों की संख्या के लिहाज से उन्होंने इस ओवर में कुल 11 गेंदें डाली गईं, जो आईपीएल इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा है. हार्दिक ने 8वें ओवर में उन्होंने कुल पांच अतिरिक्त रन गेंदें फेंकी, जिसमें  तीन वाइड और दो नो बॉल शामिल थीं. हार्दिक ने इस ओवर में कुल 18 रन दिए, इसने मैच का मोमेंटम भी काफी कुछ गुजरात के पक्ष में कर दिया. 

हार्दिक ने इसके साथ ही आईपीएल में तुषार देशपांडे (2023), मोहम्मद सिराज (2023), संदीप शर्मा (2025) और शार्दुल ठाकुर (2025) के रिकॉर्ड की बराबरी की. इन गेंदबाजों ने भी 11 गेंदों का एक ओवर आईपीएल में फेंका है. 

आईपीएल में सबसे ज्यादा गेंदों वाला ओवर

मोहम्मद सिराज बनाम मुंबई इंडियंस, बेंगलुरु 2023 (19वां ओवर)

तुषार देशपांडे बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, चेन्नई 2023 (4वां ओवर)

शार्दुल ठाकुर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, कोलकाता 2025 (13वां ओवर)

संदीप शर्मा बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दिल्ली 2025 (20वां ओवर)

हार्दिक पंड्या बनाम गुजरात टाइटंस, वानखेड़े 2025 (8वां ओवर)

GT vs MI मैच में क्या हुआ?

वहीं मैच की बात करें, तो टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही. 26 रन पर ही उसके दोनों ओपरन रोहित शर्मा और रेयान रिकल्टन पवेलियन लौट गए. गुजरात ने पावरप्ले के दौरान तीन कैच भी छोड़े, हालांकि बाद उसने शानदार वापसी की. गुजरात के स्पिनरों राशिद खान और आर साई किशोर (2/34) ने मुंबई की पारी को संभलने नहीं दिया और दबाव में मुंबई की पूरी बल्लेबाजी लड़खड़ा गई. विल जैक्स को 0 और 29 के स्कोर पर जीवनदान मिला. उन्होंने 35 गेंदों में 53 रन बनाए (5 चौके, 3 छक्के), जबकि सूर्यकुमार यादव ने 34 रनों की तेज पारी स्पोर्ट्सी. लेकिन बाकी बल्लेबाज, खासकर कप्तान हार्दिक पंड्या (1 रन) और तिलक वर्मा (7 रन), नाकाम रहे और 20 ओवर में 155 रन पर उनकी पारी समाप्त हुई. 

156 रन के जवाब में गुजरात टाइटंस की शुरुआत भी निराशाजनक रही. शानदार बल्लेबाजी कर रहे साईं सुदर्शन केवल 5 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद जोस बटलर और शुभमन गिल ने 72 रन की साझेदारी करके टीम को संकट से उबारा, लेकिन मुंबई के गेंदबाजों ने वापसी करते हुए गुजरात पर शिकंजा कस दिया. 18 ओवर में गुजरात का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 132 रन हो गया. लेकिन तभी बारिश ने दस्तक दी, यहां पर टाइटंस डीएलएस मेथड से 5 रन पीछे था. बारिश जब रुकी तो गुजरात के लिए अंतिम ओवर (19वें) में 15 रन का लक्ष्य तय किया गया,  जिसे तेवतिया, जेराल्ड कोएत्जी और अरशद खान ने हासिल कर लिया.   

पॉइंट्स टेबल में हुआ बदलाव

इस मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस छह मैचों की अपराजित लय पर थी, लेकिन यह सिलसिला मंगलवार को गुजरात के खिलाफ खत्म होने की कगार पर है. यह मैच दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिहाज से बेहद अहम था, जिसमें गुजरात ने बाजी मारी और वह अब पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है, जबकि मुंबई चौथे नंबर पर खिसक गया है. 

गौतम गंभीर ने बताया; विराट कोहली के साथ कैसा है रिश्ता? किसी और शरीर में जाने का मौका मिला तो किसे चुनेंगे?

गजब का रोमांच-अंतिम गेंद पर जीत, MI vs GT मैच में बारिश-रन और विकेट, एक-एक गेंद का हिसाब

IPL 2025: मुंबई इंडियंस के लिए मुश्किल हुई प्लेऑफ की रेस, ऐसा बन रहा कठिन समीकरण

The post हार तो मिली ही, हार्दिक के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड भी जुड़ा, सिराज-शार्दुल के क्लब में हुए शामिल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top