Hot News

हावड़ा में मतदाता सूची से 4,47,341 वोटरों के नाम हटे : डीएम

हावड़ा. मंगलवार को डीएम पी दीपाप्रिया ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि एसआइआर प्रकिया के तहत जिले के 41,40,912 वोटरों में से 36,93,571 वोटरों के गणना फॉर्म जमा हुए. इस प्रकिया के तहत 4,47,341 मतदाताओं के नाम हटे हैं. इनमें 1,72,409 वोटर मृत पाये गये हैं, जबकि 1,63,568 वोटर दूसरी जगह चले गये हैं. 94,055 वोटरों की जानकारी नहीं मिल सकी है और 8,941 वोटरों के नाम एक से अधिक जगह पर हैं. ड्राफ्ट लिस्ट से जुड़े अलग-अलग दावे और आपत्तियां 15 जनवरी तक जारी रहेंगी. जानकारी की सुनवाई और वेरिफिकेशन 16 दिसंबर से सात फरवरी तक रहेगी. फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को जारी की जायेगी. डीएम ने कहा कि अगर किसी का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है, तो वह 14 फरवरी के बाद भी सीधे डीएम कार्यालय में आवेदन कर सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि वोटर सीधे बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं. मतदाताओं की मदद के लिए टोल-फ्री नंबर 1950, 90070-79866 और 94774-64670 जारी किये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post हावड़ा में मतदाता सूची से 4,47,341 वोटरों के नाम हटे : डीएम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top