Hot News

हिरण को दबोचकर निगलने ही वाला था अजगर, लाठी लिए आ गया एक शख्स, फिर जो हुआ… देखें वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में जंगल के इलाके का दृश्य दिख रहा है. जहां एक बड़े और खतरनाक अजगर सांप ने हिरण को दबोच लिया था. अजगर की कुंडली में जकड़ा हिरण तड़प रहा है. वो उसकी जकड़ से निकलने की ताबड़तोड़ कोशिश कर रहा है, लेकिन अजगर की पकड़ से निकल पाने में पूरी तरह असमर्थ है.

हिरण को दबोच चुका था सांप

सांप और हिरण के बीच जिंदगी और मौत की जद्दोजहद काफी समय से जारी थी. विशाल अजगर हिरण को पूरी तरह अपने काबू में कर लिया था. हिरण लाचार होकर मौत का इंतजार करने लगा था. इसी बीच सड़क से गुजरते एक शख्स ने दोनों की जंग देख ली. उस शख्स ने हिरण की मदद करने की सोची, और पास के किसी पेड़ की एक शाखा तोड़कर उससे सांप को मारने लगा.

हिरण की बच गई जान

अपने ऊपर प्रहार होता देख सांप पहले को उस शख्स को ही अपनी चपेट में लेने के लिए उसकी तरफ अपना बड़ा सा मुंह किया. लेकिन शख्स सांप की पहुंच से दूर खड़ा था. और लगातार डंडे से प्रहार कर रहा था. इसी दौरान खुद पर डंडे से होते प्रहार को देखते हुए सांप ने वहां से भागने में ही अपनी भलाई समझी. एक झटके में सांप ने हिरण को छोड़कर वहां से फरार हो गया. हिरण भी जान बचाकर जंगल की ओर भाग गया.

वायरल हो रहा वीडियो

अजगर सांप और हिरण की यह जंग सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE की ओर से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक 13 लाख लोगों ने देख लिया है. कई यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट भी किया है. एक यूजर ने लिखा ‘अजगर इतने बड़े हिरण को नहीं निगल सकेगा.’ एक और यूजर ने लिखा ‘प्रकृति के जीवन और मृत्यु के चक्र का सम्मान करें. यदि आप इसे बाधित करते हैं, तो गंभीर परिणाम हो सकते हैं.’

Also Read: Viral Video: नन्हें हाथी ने की शानदार स्लाइडिंग, पीछे खड़ी निहार रही थी मां, देखें दिल को छूने वाला वीडिया

माउंट एटना पहुंचे थे पर्यटक, अचानक होने लगा ज्वालामुखी विस्फोट, सिर पर पैर रखकर भागे, वीडियो वायरल

काली चींटियों ने मिट्टी में मिलाया सांप का गुरूर! ले रहा था पंगा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

The post हिरण को दबोचकर निगलने ही वाला था अजगर, लाठी लिए आ गया एक शख्स, फिर जो हुआ… देखें वीडियो appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top