Hot News

हीरापुर थाने के मीटिंग हॉल का पुनरुद्धार शुरू

आसनसोल.

आसनसोल-दुर्गापुर विकास प्रधिकरण (एडीडीए) की विकास राशि से हीरापुर थाना परिसर स्थित मीटिंग हॉल का र्जीणोद्धार किया जा रहा है. इसका शिलान्यास राज्य के श्रम, विधि व न्याय मंत्री मलय घटक ने कर दिया. मौके पर पुलिस आयुक्त सुनील कुमार चौधरी, एडीडीए सीईओ राजू मिश्रा, एडीडीए चेयरमैन कवि दत्त, उपमेयर अभिजीत घटक, एसीपी इप्शिता दत्त, हीरापुर थाना प्रभारी तनमय राय, सीआई आदि मौजूद थे. मौके पर श्रम विधि व न्याय मंत्री मलय घटक ने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर गोपनीय बैठकों की भी आवश्यकता होती है. इस प्रकार के मीटिंग हॉल के निर्माण से बैठके करने में काफी सहयता मिलेगी. उन्हाेंने कहा कि ममता बनर्जी के प्रशासन में आने के बाद से ही आसनसोल जिला बना. बर्दवान को दो भागों में विभाजित कर पूर्व बर्दवान तथा पश्चिम बर्दवान जिला बनाया गया.

पहले जिला स्तरीय कार्य के लिये 105 किलों मीटर दूर जाना पडता था. यहां हिंदी भाषी छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिये बिहार तथा झारखंड जाता पडता था. काजी नजरूल यूनिर्वसिटी, यूथ हॉस्टल, सड़क, लाइट आदि का निर्माण किया गया. वही दूसरी ओर सुबह पुलिस लाइन में कम्यूनिटी हॉल तथा प्रशिक्षण केन्द्र के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post हीरापुर थाने के मीटिंग हॉल का पुनरुद्धार शुरू appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top