Hot News

हेमंत सोरेन की इस सौगात से झारखंड के लोगों को मिल रहा नया जीवन, एयर एंबुलेंस के लिए घर बैठे ऐसे करें कॉन्टैक्ट

Hemant Soren Gift: रांची-झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पहल पर शुरू की गयी एयर एंबुलेंस सेवा का लाभ जरूरतमंद ले रहे हैं. मरीजों को बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस के माध्यम से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता सहित दूसरे राज्य भेजे जा रहे हैं. अब तक 94 मरीजों को झारखंड से समय पर एयरलिफ्ट कराकर दूसरे राज्यों के प्रमुख अस्पतालों में इलाज के लिए लाया गया. इसमें सिर्फ रांची से 78, वहीं अन्य जिलों से 11 मरीज हैं, जिन्होंने प्रशासन की इस सेवा का लाभ लिया है. इस संबंध में विभाग की ओर से कहा गया कि एयर एंबुलेंस के जरिये त्वरित और सहजभाव से मरीजों को दूसरे राज्यों में इलाज का लाभ मिल रहा है. बीते समय में आम लोगों के साथ-साथ गणमान्य लोगों को भी एयर एंबुलेंस की सेवा दी गयी है. इसके अतिरिक्त विधानसभा चुनाव कार्य के दौरान गंभीर रूप से घायल झारखंड पुलिस बल के कई जवानों को भी ससमय उच्चतर चिकित्सा सेवा के लिए एयर एंबुलेंस से लिफ्ट कराकर दूसरे मेडिकल सेंटर तक पहुंचाया गया.

फोन कर एयर एंबुलेंस की ले सकते हैं जानकारी

झारखंड के जरूरतमंद मरीजों के परिजन नगर विमान विभाग द्वारा संचालित 918210594073 मोबाइल नंबर पर फोन कर एयर एंबुलेंस की सेवा संबंधी जानकारियां 24 घंटे किसी भी समय ले सकते हैं. जानकारी के अनुसार, झारखंड के बाहर अन्य गंतव्य स्थानों पर मरीजों को ले जाने पर संबंधित व्यक्ति को आवश्यकता पड़ने पर 55,000 प्रति उड़ान घंटे की दर पर एयर एंबुलेंस की सुविधा दी जाती है. नागर विमान विभाग द्वारा एयर एंबुलेंस सेवा के लिए फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट सी-90 की सुविधा उपलब्ध है. इसके माध्यम से एक मरीज तथा दो परिजनों को एक साथ एयर एंबुलेंस से ले जाया जा सकता है.

निर्धारित रूट और तय दर

रांची से दिल्ली : 3.3 लाख
रांची से मुंबई : 4.4 लाख
रांची से चेन्नई : 3.85 लाख
रांची से कोलकाता : 1.10 लाख
रांची से हैदराबाद : 3.02 लाख
रांची से वाराणसी : 1.37 लाख
रांची से लखनऊ : 2.20 लाख
रांची से तिरुपति : 3.85 लाख

पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी:Magadha Empire : वैशाली की नगरवधू आम्रपाली, जिसके प्रेमसंबंध मगध के राजाओं से थे ; उसने संन्यास क्यों लिया?

The post हेमंत सोरेन की इस सौगात से झारखंड के लोगों को मिल रहा नया जीवन, एयर एंबुलेंस के लिए घर बैठे ऐसे करें कॉन्टैक्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top