Rashmika-Vijay Reception: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अब ऑफिशियली शादी के बंधन में बंध चुके हैं. 26 फरवरी को राजस्थान के उदयपुर में परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी करने के बाद कपल ने 4 मार्च को हैदराबाद में एक शानदार रिसेप्शन रखा. इस मौके पर बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई खास मेहमान भी शामिल हुए और न्यूली वेड जोड़े को शुभकामनाएं दीं.
हैदराबाद में सजी खुशियों की शाम
रिसेप्शन पार्टी के इस खास मौके पर अल्लू अर्जून, राम चरण, नागाजुर्न जैसे टॉलीवुड सितारे स्टाइलिश अंदाज में पहुंचे. वहीं बॉलीवुड से करण जौहर और कृति सेनन, मृणाल ठाकुर इस जश्न का हिस्सा बने. जैसे ही रश्मिका और विजय ने साथ में एंट्री की, वहां मौजूद मेहमानों की नजरें उन्हीं पर टिक गईं. कपल ने मुस्कुराते हुए सभी का स्वागत किया और मेहमानों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं.
#WATCH | Hyderabad | Film director Karan Johar and actor Kriti Sanon arrive to attend the wedding reception of Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna. pic.twitter.com/CfjtoO5OlD
— ANI (@ANI) March 4, 2026
लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं रश्मिका
रिसेप्शन के लिए रश्मिका मंदाना ने लाल रंग की सिल्क पारंपरिक साड़ी चुनी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं. हल्के मेकअप, बन हेयरस्टाइल, गोल्ड ज्वेलरी और माथे पर हल्का सा सिंदूर ने उनके लुक को और खास बना दिया. वहीं विजय देवरकोंडा भी ट्रेडिशनल अंदाज में दिखाई दिए. विजय ने सफेद कुर्ता और धोती पहनी थी और कंधे पर दुपट्टा रखा था. उनका लुक सिंपल लेकिन रश्मिका के साथ खूब जंच रहा था और दोनों की जोड़ी काफी आकर्षक लग रही थी.

उदयपुर में हुई थी शाही अंदाज में शादी
इससे पहले 26 फरवरी को राजस्थान के उदयपुर में कपल ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी रचाई थी. दोनों ने अपने शादी का टाईटल विरोश रखा था. शादी समारोह में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे. लंबे समय से दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा होती रही थी और जब शादी की समाचार सामने आई तो फैंस के बीच भी काफी उत्साह देखने को मिला.
यह भी पढ़ें: ‘टॉक्सिक’ से ‘उस्ताद भगत सिंह’ तक, मार्च में साउथ सिनेमा करेगा बॉक्स ऑफिस पर राज
The post हैदराबाद में रश्मिका-विजय का ग्रैंड रिसेप्शन, फिल्मी सितारों ने बढ़ाई रौनक appeared first on Naya Vichar.

