Hot News

होंडा डियो 125 एक्स और शाइन 125 एक्स लिमिटेड एडिशन लॉन्च

अगर आप 125cc सेगमेंट में नया टू-व्हीलर लेने की सोच रहे हैं और चाहते हैं कि बाइक या स्कूटर स्टाइल में थोड़ा हटकर दिखे, तो Honda आपके लिए नया ऑप्शन लेकर आया है. Honda Motorcycle & Scooter India ने हिंदुस्तान में Dio 125 X Edition और Shine 125 Limited Edition लॉन्च कर दिए हैं. ये दोनों ही मॉडल स्पेशल एडिशन हैं, जिनमें नया लुक दिया गया है, जबकि इंजन और परफॉर्मेंस पहले जैसे ही रखे गए हैं.

Honda Dio 125 X Edition: स्पोर्टी लुक के साथ नया अंदाज

Honda Dio 125 X Edition की एक्स-शोरूम कीमत 87,733 रुपये रखी गई है. इस स्कूटर की सबसे बड़ी खासियत इसका नया ड्यूल-टोन डिजाइन है, जिसमें ग्रे और डार्क ब्लू कलर का इस्तेमाल किया गया है. बॉडी पर X Edition डीकल्स और नए ग्राफिक्स इसे स्टैंडर्ड मॉडल से अलग पहचान देते हैं.

इसके ब्राइट ऑरेंज अलॉय व्हील्स डिजाइन को और खास बनाते हैं, जो इसे काफी स्पोर्टी लुक देते हैं. फीचर्स और इंजन के मामले में यह स्कूटर Dio 125 के H-Smart वेरिएंट जैसा ही है.

इसमें 123.92cc का सिंगल-सिलेंडर, फोर-स्ट्रोक इंजन दिया गया है, जो 8.1 hp की पावर और 10.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. फ्यूल टैंक की कैपेसिटी 5.3 लीटर है और स्कूटर का वजन 105 किलो है.

Honda Shine 125 Limited Edition: सिंपल बाइक में प्रीमियम टच

Honda Shine 125 Limited Edition की कीमत 86,211 रुपये एक्स-शोरूम दिल्ली रखी गई है. यह बाइक नए Pearl Siren Blue कलर में आती है, जिसमें डार्क ब्लू बॉडी पैनल और खास Shine ग्राफिक्स दिए गए हैं.

फ्रंट वाइजर, साइड कवर और रियर काउल में भी हल्के डिजाइन बदलाव किए गए हैं. इसके अलावा, ब्राउन फिनिश अलॉय व्हील्स इसे रेगुलर Shine 125 से अलग और ज्यादा प्रीमियम बनाते हैं.

इंजन कि बात करें, तो इसमें 123.94cc का BS6 एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 10.6 hp की पावर और 11 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. बाइक में 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जो स्मूद राइडिंग और बेहतर माइलेज के लिए जाना जाता है.

बुकिंग और डिलीवरी की जानकारी

Dio 125 X Edition और Shine 125 Limited Edition की बुकिंग Honda की वेबसाइट और डीलरशिप दोनों जगह शुरू हो चुकी है. कंपनी के मुताबिक, इनकी डिलीवरी फरवरी 2026 के दूसरे हफ्ते से शुरू कर दी जाएगी.

यह भी पढ़ें: ₹50,000 से कम कीमत वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर: खरीदने से पहले क्या जानना जरूरी है?

The post होंडा डियो 125 एक्स और शाइन 125 एक्स लिमिटेड एडिशन लॉन्च appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top