US Iran Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर ईरान होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले तेल टैंकरों से फीस वसूल रहा है, तो उसे तुरंत बंद कर देना चाहिए. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि ऐसी समाचारें हैं कि ईरान होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले टैंकरों से फीस ले रहा है, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए और अगर वे ऐसा कर रहे हैं, तो उन्हें अभी रुक जाना चाहिए. उन्होंने एक और पोस्ट में कहा कि होर्मुज से तेल की सप्लाई जारी रहेगी चाहे ईरान की मदद से या उसके बिना भी. सीजफायर के बाद होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलना अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत में एक अहम मुद्दा है. ट्रंप पहले ही साफ कर दिया है कि इस मार्ग को दोबारा खोलना दो हफ्ते के युद्धविराम समझौते का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है.
The post होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान की ‘टैक्स’ से भड़के ट्रंप, कहा- तुरंत बंद करो appeared first on Naya Vichar.

