Hot News

होली के वजह से गया आने वाली सभी ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट, जनरल बोगी में पैर रखने की जगह नहीं

होली को लेकर गया आनेवाली लगभग सभी ट्रेनें फुल पहुंच रही हैं. काम के सिलसिले में देश के अलग-अलग शहरों में रहनेवाले लोग अपने परिवार के साथ बड़ी संख्या में वापस घर लौट रहे हैं. दिल्ली, मुंबई, हरियाणा, पंजाब, गुजरात, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों की ओर से आनेवाली ट्रेनों में सबसे अधिक भीड़ देखी जा रही है.

गया स्टेशन की एक फोटो
गया स्टेशन की एक फोटो

गया आने वाली ट्रेनों में 150 से अधिक वेटिंग लिस्ट

इसक फलस्वरूप महाबोधि, पुरुषोत्तम, हावड़ा-मुंबई, कालका, दून व हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस सहित राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों में 60 से 150 से अधिक वेटिंग लिस्ट लंबी है. तत्काल टिकट को लेकर खूब मारामारी चल रही है. जिन लोगों ने पहले से रिजर्वेशन करा रखा है वे थोड़ा आराम से यात्रा कर पा रहे हैं. लेकिन, अचानक यात्रा का कार्यक्रम बनाने वाले लोगों को काफी फजीहत झेलनी पड़ रही है. रेलवे द्वारा होली में बिहार आने वाले यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलायी गयी हैं. गया सहित अलग-अलग रेलवे स्टेशनों से होली स्पेशल ट्रेन चलने से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन यह काफी नहीं है.

इन ट्रेनों में सबसे अधिक भीड़

नयी दिल्ली-गया महाबोधि एक्सप्रेस, नयी दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस, कालका एक्सप्रेस, हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस, मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस, चंबल एक्सप्रेस, तेजस राजधानी, नयी दिल्ली- सियालदह एक्सप्रेस में सबसे अधिक भीड़ है.

इसे भी पढ़ें: Bihar : बारात जा रहे थे तीन दोस्त, रास्ते में मौत कर रही थी इंतजार, एक साथ उठी तीनों की अर्थी

इसे भी पढ़ें: Bihar Rain Alert: बिहार के इन 6 जिलों में 48 घंटे के दौरान होगी बारिश, जारी किया गया अलर्ट

पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : Golden Dome: गोल्डन डोम करेगा अमेरिका की रक्षा, किन देशों के पास है ऐसी तकनीक

The post होली के वजह से गया आने वाली सभी ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट, जनरल बोगी में पैर रखने की जगह नहीं appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top