Hot News

होली त्योहार को लेकर प्रखंड प्रशासन अलर्ट

13 गुम 12 में दौरा करते अधिकारीबसिया. होली को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है. बसिया प्रशासन के द्वारा गुरुवार को मुख्य बाजार का दौरा किया. बसिया एसडीओ जयवंती देवगम, एसडीपीओ नाजिर अख्तर, सीओ नरेश सिंह मुंडा व थानेदार युधिष्ठिर कुमार प्रजापति ने पुलिस जवानों के साथ मुख्य बाजार का दौरा किया और किराना दुकानों व होटलों का निरीक्षण कर त्योहार में बिकने वाले मिठाई, रंग, अबीर आदि की जांच की. इस दौरान एसडीओ ने दुकानदारों को मिलावटी सामानों की बिक्री नहीं करने का सख्त निर्देश दिया. इसके साथ ही एसडीओ ने बिना लाइसेंस के पटाखा बिक्री नहीं करने की भी हिदायत दी.

जायसवाल समाज ने होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया

गुमला. जायसवाल समाज गुमला का होली मिलन समारोह धूमधाम से बाइपास स्थित स्वर्णभूमि बैंक्वेट हॉल में मनाया गया. जिसमे पूरे झारखंड से आये अतिथियों का स्वागत गुमला जायसवाल कलवार समाज के द्वारा शाल व बुके देकर किया गया. उसके बाद रांची से आये कलाकारों के द्वारा होली के कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गयी. मौके पर अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, सचिव नवीन जायसवाल, कोषाध्यक्ष शिवम जायसवाल, सुभाष जायसवाल, पवन जायसवाल, उज्ज्वल जायसवाल, आदर्श आर्यन, मिथुन, राज, हर्ष, राजकुमार जायसवाल, शशि भूषण भगत, नवल जायसवाल किशोर जायसवाल सहित समाज के सैकड़ों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post होली त्योहार को लेकर प्रखंड प्रशासन अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top