Hot News

होली पर बच्चों की स्किन और आंखों को रंगों से कैसे बचाएं? जानें बेस्ट सेफ्टी गाइड

Parenting Tips For Holi: होली खुशियों और रंगों का त्योहार है, लेकिन छोटे बच्चों की नाजुक स्किन और आंखों के लिए ये रंग कभी-कभी परेशानी का कारण बन जाते हैं. अक्सर बाजार में मिलने वाले केमिकल वाले रंगों से बच्चों को स्किन एलर्जी, रैशेज या आंखों में जलन जैसी समस्याएं हो जाती है. ऐसे में पैरेंट्स के लिए यह जरूरी है कि वे त्योहार का मजा फीका न होने दें और बच्चों की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखें. आज के इस Holi Safety Guide में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे आसान और असरदार तरीके, जिन्हें अपनाकर आप अपने बच्चों को रंगों के बुरे असर से बचा सकते हैं और उनकी होली को पूरी तरह से सुरक्षित बना सकते हैं.

Parenting Tips For Holi: बच्चों की स्किन और आंखों को रंगों से बचाने के 5 आसान तरीके

शरीर पर तेल या लोशन जरूर लगाएं

शिशु को रंग स्पोर्ट्सने भेजने से पहले उसके पूरे शरीर पर नारियल का तेल लगाएं. तेल लगाने से रंगों का असर त्वचा के अंदर तक नहीं पहुंच पाता है. तेल की वजह से बाद में रंगों को छुड़ाना भी बहुत आसान हो जाता है.

पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनाएं

बच्चों को हमेशा पूरी बांह वाले और शरीर को ढकने वाले कपड़े ही पहनाएं. शरीर जितना ज्यादा ढका रहेगा, रंगों का नुकसान उतना ही कम होगा. कोशिश करें कि बच्चों को केवल सूती कपड़े ही पहनाएं ताकि उन्हें आराम रहे.

बालों और आंखों का बचाव करें

बच्चों के बालों की जड़ों में अच्छे से तेल लगा दें ताकि रंग बालों को खराब न करे. बच्चों को समझाएं कि वे बार-बार अपनी आंखों को गंदे हाथों से न छुएं. रंग स्पोर्ट्सते समय उन्हें धूप वाला चश्मा पहनाना एक बहुत अच्छा तरीका है.

केवल नेचुरल रंगों का ही काम में लें

बाजार के सस्ते रंगों में बहुत खतरनाक केमिकल मिले होते हैं. बच्चों के लिए हमेशा घर के बने या हर्बल रंगों को ही काम में लें. आप हल्दी या फूलों से बने रंगों को इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि इनसे त्वचा को कोई खतरा नहीं होता है.

बच्चों को समय-समय पर पानी पिलाते रहें

स्पोर्ट्स-कूद की मस्ती में शिशु अक्सर पानी पीना भूल जाते हैं. आप उन्हें समय-समय पर पानी या जूस पिलाते रहें ताकि उनके शरीर में पानी की कमी न हो. शरीर में पानी सही बना रहने से त्वचा भी ठीक रहती है.

ये भी पढ़ें: Holi Skin Care Tips: सेंसिटिव स्किन वालों के लिए होली गाइड, बिना किसी डर के स्पोर्ट्सें रंग, बस याद रखें ये 3 बातें

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है.

The post होली पर बच्चों की स्किन और आंखों को रंगों से कैसे बचाएं? जानें बेस्ट सेफ्टी गाइड appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top