Hot News

होली पर बनाएं सबकी पसंदीदा दही पापड़ी चाट, इस तरह करें तैयार 

Dahi Papdi Chaat Recipe For Holi: रंगों और खुशियों का त्योहार होली सबके लिए बहुत खास होता है. इस दिन घर पर मेहमानों आते रहते हैं. शिशु भी इस दिन स्पेशल डिश बनाने की फरमाइश करते हैं. ऐसे में आप घर आए मेहमानों और बच्चों को कुछ चटपटा और मजेदार खिलाना चाहते हैं तो होली के दिन जरूर बनाएं दही पापड़ी चाट. 

दही पापड़ी चाट बनाने के लिए क्या चाहिए?

पापड़ी के लिए

  • मैदा – 1 कप 
  • तेल – जरूरत अनुसार 
  • नमक – आधा छोटा चम्मच 
  • पानी – जरूरत अनुसार 

चाट के लिए

  • उबली हुई आलू – 1 कप (छोटे टुकड़ों में कटे हुए)
  • उबली हुई काबुली चना – आधा कप 
  • दही – 1 कप (फेंटा हुआ)
  • हरी चटनी – आधा कप 
  • मीठी इमली की चटनी – आधा कप 
  • भुना हुआ जीरा – आधा चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच 
  • नमक – स्वादानुसार 
  • सेव – 2 चम्मच 
  • थोड़े हरे धनिये के पत्ते (सजावट के लिए)

दही पापड़ी चाट बनाने की विधि क्या है?

  • एक बर्तन में मैदा, नमक और 1 चम्मच तेल डालकर मिक्स करें. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें. आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर बेल लें. अब इसे गोल-गोल छोटे पापड़ी कट्स में काटें और कड़ाही में तेल गरम करके सुनहरा तल लें. अब इस निकालकर अलग रख दें. 
  • अब दही को अच्छे से फेंट लें जिससे ये चिकना हो जाए. हरी चटनी और मीठी इमली की चटनी अलग-अलग रखें. 
  • चाट बनाने के लिए अब आप तैयार हुए पापड़ी को एक प्लेट में रखें. इसके ऊपर उबले आलू और चना डालें. अब फेंटा हुआ दही, हरी और मीठी चटनी डालें. ऊपर से इसमें भुना जीरा पाउडर, लाल मिर्च और नमक छिड़कें. 
  • अब आप चाट को हरा धनिया और सेव डालकर सजाएं. अब तैयार है सबको सर्व करने के लिए होली स्पेशल दही पापड़ी चाट. 

यह भी पढ़ें: होली पर मेहमानों को पिलाएं कुछ खास, बनाएं ये स्पेशल ठंडाई

यह भी पढ़ें: होली के मौके पर बनाएं मावा गुजिया, सबको आएगा खूब पसंद 

The post होली पर बनाएं सबकी पसंदीदा दही पापड़ी चाट, इस तरह करें तैयार  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top