देश की टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां Jio, Airtel और Vodafone Idea (Vi) 300 रुपये से कम में कुछ ऐसे प्रीपेड प्लान्स ऑफर कर रही हैं, जिनमें अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली डेटा, SMS के साथ-साथ कई प्रीमियम ऐप्स के फ्री सब्सक्रिप्शन का फायदा भी मिलेगा. आइए जानते हैं 300 रुपये से कम कीमत वाले प्रीपेड प्लान्स के बारे में.
Jio का 239 रुपये वाला प्लान
Jio के 239 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 22 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. इस दौरान यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 1.5GB डेटा और हर दिन फ्री 100 SMS का फायदा उठा सकते हैं. इसके अलावा, यूजर्स को JioTV और JioAICloud का फ्री एक्सेस भी मिलेगा.

Jio का 299 रुपये वाला प्लान
Jio का 299 रुपये वाला प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 1.5GB डेटा और हर दिन फ्री 100 SMS की सुविधा मिलेगी. साथ ही यूजर्स को इस प्लान में JioTV और JioCloud के फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ-साथ 18 महीनों के लिए फ्री Google Gemini Pro सब्सक्रिप्शन का फायदा भी मिलेगा.

Airtel का 219 रुपये वाला प्लान
एयरटेल के 219 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 फ्री SMS का फायदा मिलेगा. हालांकि, इस प्लान में कंपनी सिर्फ 3GB डेटा दे रही है. इसके अलावा, पूरे सालभर के लिए Adobe Express Premium का फ्री एक्सेस, Airtel Xstream Play (Free content) का सब्सक्रिप्शन, फ्री हेलोट्यून्स और स्पैम अलर्ट का फायदा भी दे रही है.

Airtel का 299 रुपये वाला प्लान
Airtel के 299 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 1GB डेटा और हर दिन फ्री 100 SMS की सुविधा मिलेगी. इसके अलावा, कंपनी यूजर्स को पूरे सालभर के लिए Adobe Express Premium का फ्री एक्सेस, फ्री हेलोट्यून्स और स्पैम अलर्ट का फायदा भी दे रही है.

Vi का 299 रुपये वाला प्लान
Vi के 299 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 1GB डेटा और हर दिन फ्री 100 SMS का फायदा मिलेगा. इसके अलावा, इसमें Vi Movies & TV और Live TV का फ्री एक्सेस भी कंपनी दे रही है.

यह भी पढ़ें: 84 दिन का रिचार्ज: किसका प्लान सबसे दमदार?
The post ₹300 से कम में Jio, Airtel और Vi के ये प्लान्स हैं बेस्ट appeared first on Naya Vichar.

