Hot News

₹49.4 लाख में BYD Sealion 7 एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च, पहले 1100 ग्राहकों को मिलेंगे एक्सक्लूसिव बेनिफिट्स

BYD इंडिया की प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV BYD SEALION 7 के लॉन्च को हिंदुस्तान में पूरे एक साल हो चुके हैं. ऐसे में इस मौके को खास बनाने के लिए कंपनी ने इसका SEALION 7 First Anniversary Edition पेश किया है. कंपनी ने इसकी बुकिंग देशभर के BYD डीलरशिप पर शुरू कर दी है और SUV को रिजर्व करने के लिए ग्राहकों को ₹70,000 का टोकन अमाउंट देना होगा.

कीमत

कंपनी ने इस नए First Anniversary Edition की कीमत स्टैंडर्ड मॉडल के बराबर ही रखी है. यह दो वेरिएंट्स में मिलेगी, जिसकी कीमत-

  • Premium वेरिएंट की कीमत ₹49.4 लाख
  • Performance वेरिएंट की कीमत ₹54.9 लाख (एक्स-शोरूम)

स्पेशल ऑफर और बेनिफिट्स

BYD ने इस खास एडिशन के साथ एक First Anniversary Offer भी पेश किया है. इसमें-

  • फ्री 11kW होम चार्जर और उसकी इंस्टॉलेशन
  • 2 साल तक फ्री सर्विस और मेंटेनेंस
  • लो वोल्टेज बैटरी (LVB) पर 8 साल या 1.5 लाख किमी की वारंटी
  • इसके अलावा, हाई वोल्टेज बैटरी पर 8 साल या 1.6 लाख किमी की स्टैंडर्ड वारंटी.

ध्यान रहे, ये ऑफर्स 30 अप्रैल तक या 1,100 यूनिट्स बुक होने तक ही वैलिड रहेंगे.

क्या है नया इस एडिशन में?

इस Anniversary Edition में सबसे बड़ा बदलाव इसके इंटीरियर में देखने को मिलता है. इसमें नया ‘Tahiti Blue’ कलर थीम दिया गया है, जो पहले के ब्लैक-ग्रे इंटीरियर के मुकाबले में ज्यादा फ्रेश और प्रीमियम फील देता है. एक्सटीरियर डिजाइन पहले की तरह Ocean-inspired स्टाइल में ही है, जो इसे मॉडर्न और अट्रैक्टिव बनाता है. इसके अलावा गाड़ी के डिजाइन और फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानी आपको वही शानदार लुक और लग्जरी एक्सपीरियंस मिलेगा.

फीचर्स और लग्जरी एक्सपीरियंस

BYD Sealion 7 एक फीचर-लोडेड इलेक्ट्रिक SUV है, जो लग्जरी और एडवांस टेक्नोलॉजी का कॉम्बिनेशन पेश करती है. इसमें ऑटोमैटिक LED हेडलाइट्स और टेललाइट्स के साथ 20-इंच तक के स्टाइलिश अलॉय व्हील्स मिलते हैं, जो इसके प्रीमियम लुक को और बढ़ाते हैं. इसके अलावा, पावर्ड टेलगेट और 15.6-इंच की रोटेटिंग टचस्क्रीन के साथ डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है, जो ड्राइविंग एक्सपीरियंस को स्मार्ट बनाता है.

सेफ्टी और सुविधा के लिए, इसमें 360-डिग्री कैमरा, हेड्स-अप डिस्प्ले और 12-स्पीकर Dynaudio साउंड सिस्टम दिया गया है. साथ ही लेवल 2 ADAS सेफ्टी फीचर्स, पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और एम्बिएंट लाइटिंग जैसी सुविधाएं इसे और भी खास बनाती हैं. पैसेंजर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसमें 11 एयरबैग्स भी दिए गए हैं.

बैटरी, परफॉर्मेंस और रेंज

दोनों वेरिएंट्स में 82.56kWh की Blade Battery दी गई है, जो बेहतर सेफ्टी और एफिशिएंसी के लिए जानी जाती है. इसके साथ ही इनमें BYD की एडवांस टेक्नोलॉजी जैसे Cell-to-Body (CTB) और iTAC (Intelligence Torque Adaptation Control) का इस्तेमाल किया गया है, जो गाड़ी की स्टेबिलिटी, कंट्रोल और ओवरऑल ड्राइविंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाते हैं.

परफॉर्मेंस कि बात करें, तो इसका Performance वेरिएंट काफी पावरफुल है, जो 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 4.5 सेकंड में पकड़ सकता है और एक बार चार्ज करने पर 542 किमी (NEDC) की रेंज देता है.

Premium वेरिएंट 6.7 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ सकती है और इसमें 567 किमी (NEDC) की रेंज मिलती है, जो इसे लंबी दूरी के लिए भी एक अच्छा ऑप्शन बनाती है.

यह भी पढ़ें: ₹1.78 करोड़ की Audi SQ8 लॉन्च, 4 सेकंड में पकड़ती है 100 km/h की रफ्तार

The post ₹49.4 लाख में BYD Sealion 7 एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च, पहले 1100 ग्राहकों को मिलेंगे एक्सक्लूसिव बेनिफिट्स appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top