Hot News

₹69,900 में कितना दमदार है Apple का बजट लैपटॉप MacBook Neo?

ऐपल ने आखिरकार अपने सबसे किफायती मैकबुक को पेश कर दिया है. लंबे समय से अफवाहों में रहे इस डिवाइस का नाम है MacBook Neo, जिसकी शुरुआती कीमत हिंदुस्तान में सिर्फ ₹69,900 रखी गई है. यह कदम ऐपल को उन बाजारों में और मजबूत करेगा जहां अब तक कम कीमत वाले विंडोज लैपटॉप और क्रोमबुक का दबदबा रहा है.

छात्रों और बजट यूजर्स को टारगेट

MacBook Neo खासतौर पर उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो प्रीमियम ऐपल अनुभव चाहते हैं लेकिन बजट की वजह से अब तक दूर रहे. ऐपल का मकसद है कि यह लैपटॉप क्लासरूम और घरेलू उपयोग में विंडोज और क्रोमबुक को सीधी चुनौती दे.

डिजाइन और डिस्प्ले

Neo को ऐपल ने रंगीन अंदाज में पेश किया है- Indigo, Citrus, Blush और क्लासिक Silverमें. इसमें 13-इंच Liquid Retina डिस्प्ले है, जिसकी रेजॉल्यूशन 2408×1506 पिक्सल और ब्राइटनेस 500 निट्सहै. हालांकि, इसमें ProMotion हाई-रिफ्रेश रेट नहीं दिया गया है.

नया A18 Pro चिप

MacBook Neo को ऐपल ने पहली बार iPhone 16 Pro वाला A18 Pro चिप दिया है. इसमें 6-कोर CPU (2 परफॉर्मेंस + 4 एफिशिएंसी) और 5-कोर GPUहै. बेस मॉडल में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज है, जिसे 512GB तक बढ़ाया जा सकता है. बैटरी 36.5Wh की है जो 16 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग का बैकअप देती है.

फीचर्स और कटौती

कम कीमत हासिल करने के लिए ऐपल ने कुछ बदलाव किये हैं:

  • नॉन-बैकलिट कीबोर्ड
  • सिर्फ दो USB-C पोर्ट (USB 3 और USB 2)
  • MagSafe चार्जिंग पोर्ट नहीं
  • HD कैमरा और डुअल स्पीकर सेटअप
  • Touch ID सिर्फ हाई-एंड वेरिएंट में.

कीमत और उपलब्धता

हिंदुस्तान में MacBook Neo की कीमत ₹69,900 (256GB) से शुरू होती है और ₹79,900 (512GB) तक जाती है. प्री-ऑर्डर आज से ऐपल की वेबसाइट पर शुरू हो चुके हैं और बिक्री 11 मार्च 2026 से होगी.

यह भी पढ़ें: Apple ने पेश किये M5 Pro और M5 Max चिप्स, प्रोफेशनल्स के लिए गेमचेंजर

यह भी पढ़ें: Apple ने पेश किया Studio Display XDR, हिंदुस्तान में इतनी होगी कीमत

The post ₹69,900 में कितना दमदार है Apple का बजट लैपटॉप MacBook Neo? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top