Hot News

1 अप्रैल से टोल प्लाजा पर कैश की झंझट खत्म! केवल FASTag और UPI से मिलेगी एंट्री

अब हाईवे पर सफर करते वक्त आपकी जेब में नकद पैसे रखना बेकार साबित होगा. प्रशासन ने टोल टैक्स सिस्टम को पूरी तरह डिजिटल बनाने का ऐलान कर दिया है. यानी अब सिर्फ FASTag और UPI से ही टोल भर पाएंगे. कैश वालों के लिए रास्ता बंद हो जाएगा.

कैश लेन का अंत

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो पहले टोल प्लाजा पर अलग से कैश लेन होती थी, जहां लोग नकद देकर आगे बढ़ जाते थे. लेकिन 1 अप्रैल से यह सुविधा खत्म हो जाएगी. हर गाड़ी को डिजिटल पेमेंट से ही गुजरना होगा.

FASTag और UPI ही बनेगा पासपोर्ट

प्रशासन ने साफ कर दिया है कि टोल टैक्स का भुगतान सिर्फ दो तरीकों से होगा- FASTag और UPI. अगर आपके पास इनमें से कोई विकल्प नहीं है, तो हाईवे पर सफर करना मुश्किल हो जाएगा.

जाम से मिलेगी राहत

प्रशासन का दावा है कि इस कदम से हाईवे पर जाम की समस्या काफी हद तक खत्म होगी.गाड़ियां बिना रुके आगे बढ़ेंगी और टोल अपने आप कट जाएगा.

यात्रियों के लिए चेतावनी

अगर आप अब भी नकद भुगतान करते हैं, तो तुरंत अपना FASTag एक्टिव करवा लें या UPI पेमेंट तैयार रखें. वरना 1 अप्रैल के बाद टोल पार करना नामुमकिन हो जाएगा.

बैरियर-फ्री हाईवे का सपना

यह बदलाव प्रशासन की उस योजना का हिस्सा है, जिसमें देश के हाईवे को बैरियर-फ्री बनाया जाएगा. मतलब गाड़ियां बिना रुके सफर करें और टोल अपने आप डिजिटल तरीके से कट जाए.

इसे भी पढ़ें: नए साल में FASTag यूजर्स को बड़ी राहत, NHAI ने खत्म किया झंझट वाला प्रोसेस, जानें कब से लागू होंगे नए नियम

इसे भी पढ़ें: Fastag Rules Change: टोल प्लाजा पर यूपीआई से भी कर सकते हैं पेमेंट, मशीन खराब होने पर नहीं लगेगा पैसा

The post 1 अप्रैल से टोल प्लाजा पर कैश की झंझट खत्म! केवल FASTag और UPI से मिलेगी एंट्री appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top