Hot News

1 लाख से अधिक Salary के लिए यहां निकली शानदार भर्ती, बचे हैं आखिरी के कुछ दिन 

RBI Job Vacancy 2025: प्रशासनी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं तो ये समाचार आपके लिए है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने जबरदस्त भर्ती निकाली है. RBI ने ग्रेड बी के पदों पर कुछ समय पहले भर्ती निकाली थी. इस भर्ती के लिए अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स के पास काफी कम समय बचा है. ऐसे में फटाफट अप्लाई करें. लेकिन आवेदन करने से पहले सभी डिटेल्स देख लें. 

RBI Job Vacancy Last Date: कब तक कर सकते हैं आवेदन? 

RBI की इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अंतिम तारीख 30 सितंबर 2025 निर्धारित किया गया है. आवेदन करने के लिए rbi.org.in पर जाएं. आवेदन करने से पहले शैक्षणिक योग्यता आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख लें. 

RBI Job Vacancy Post Details: पोस्ट डिटेल्स 

इस भर्ती के तहत 120 पदों पर कैंडिडेट्स की नियुक्ति की जाएगी. 

  • ग्रेड ‘बी’ (डीआर) – सामान्य के अधिकारियों के लिए 83
  • ग्रेड ‘बी’ (डीआर) – डीईपीआर के अधिकारियों के लिए 17
  • ग्रेड ‘बी’ (डीआर) – डीएसआईएम के अधिकारियों के लिए 20 

RBI Job Vacancy Age Limit: आयु सीमा 

  • न्यूनतम आयु – 21 
  • अधिकतम आयु – 30 

(आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी) 

आवेदन करने से पहले जान लें कि आयु की गणना 1 सितंबर 2025 से की जाएगी. 

RBI Job Vacancy Application Fees: आवेदन शुल्क 

एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 + 18 प्रतिशत जीएसटी के साथ आवेदन फीस का भुगतान करना होगा. वहीं जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को आवेदन फीस के रूप में 850 + 18 प्रतिशत जीएसटी के साथ भुगतान करना होगा. 

RBI Job Vacancy Selection Process: क्या है चयन प्रक्रिया? 

उम्मीदवारों का चयन चरण I और चरण II में ऑनलाइन/लिखित परीक्षा और उसके बाद इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा. परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा. 

RBI Job Vacancy Salary: सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को ग्रेड ‘B’ अधिकारियों के लिए लागू वेतनमान 78,450 रुपये हर महीने से प्रारंभिक मूल वेतन मिलेगा। यह वेतनमान 78,450-4050(9)-114900-EB-4050(2)-123000-4650(4)-141600 (16 वर्ष) के अनुसार होगा. इसके अलावा स्पेशल अलाउंस, डीए आदि की सुविधाएं मिलेंगी. प्रारंभिक मासिक सकल वेतन (HRA को छोड़कर) लगभग 1,50,374 रुपये है. यदि बैंक द्वारा आवास उपलब्ध नहीं कराया जाता है, तो मूल वेतन का 15% HRA के रूप में दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- सिर्फ 12वीं के Marks के आधार पर मिलेगा एडमिशन, जानें प्रोसेस

The post 1 लाख से अधिक Salary के लिए यहां निकली शानदार भर्ती, बचे हैं आखिरी के कुछ दिन  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top