Hot News

10 करोड़ के हाथी दांत बरामद, चार गिरफ्तार

कोलकाता. वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (डब्ल्यूसीसीबी) और वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल सेल (डब्ल्यूसीसीसी) ने हाथी दांतों की तस्करी से जुड़े एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में महानगर से गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. ये मूलत: झारखंड व बिहार के निवासी बताये गये हैं. आरोपियों के पास से हाथी के चार दांत भी बरामद किये गये हैं, जिन्हें महानगर में तस्करी के लिए बिहार व झारखंड से लाया गया था. सूत्रों के अनुसार, डब्ल्यूसीसीबी व डब्ल्यूसीसीसी के अधिकारियों को मुखबिरों से गिरोह के बारे में पता चला था. अधिकारियों ने खुद को ग्राहक बताकर गिरोह के सदस्यों से संपर्क साधा और हाथी के दांतों की सप्लाई करने को कहा. हाथी के दांतों की सप्लाई के लिए दक्षिण कोलकाता का इलाका तय हुआ. इसके बाद गत गुरुवार की देर शाम को वाहन से आरोपी हाजरा मोड़ के पास पहुंचे, जहां पहले से डब्ल्यूसीसीबी और डब्ल्यूसीसीसी के अधिकारी उनका इंतजार कर रहे थे. अभियान में कोलकाता पुलिस की भी मदद ली गयी. आरोपियों के पास हाथी के दांत मिलते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपियों में तीन बिहार के निवासी हैं, जबकि एक झारखंड का रहने वाला है. उनमें से दो के नाम कैलाश कुमार शर्मा व कादेर सिंह हैं. हाथी के चारों दांतों की लंबाई करीब एक फूट है, जिनकी कीमत करीब 10 करोड़ के आसपास बतायी जा रही है. सूत्रों के अनुसार, एक सप्ताह पहले न्यू अलीपुर इलाके में गिरोह के सदस्य तस्करी के लिए रेकी करने आये थे. उनका पता लगते ही डब्ल्यूसीसीबी और डब्ल्यूसीसीसी के अधिकारियों उन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछाया. अधिकारी आरोपियों के अन्य साथियों का पता लगाने की कोशिश में जुटे हैं.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post 10 करोड़ के हाथी दांत बरामद, चार गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top