Hot News

100 साल में पहली बार, कनाडा को सताया अमेरिका के हमले का डर; पहली बार बनाया ‘डिफेंस प्लान’

कनाडा की सेना ने एक काल्पनिक हालात को ध्यान में रखते हुए एक सैन्य मॉडल तैयार किया है, जिसमें यह सोचा गया है कि अगर अमेरिका कनाडा पर हमला करता है तो हालात कैसे होंगे. The Globe and Mail की रिपोर्ट के अनुसार, यह करीब 100 साल में पहली बार है जब कनाडाई सेना ने ऐसा कोई थ्योरेटिकल और सोच-विचार पर आधारित नजरिया ढांचा तैयार किया है. हालांकि, कनाडा को नहीं लगता कि ट्रंप प्रशासन वास्तव में ऐसा हमला करने का आदेश देगा, लेकिन फिर भी यह मॉडल तैयार रखा गया है.

ट्रंप और ग्रीनलैंड विवाद के बीच आया मामला

यह रिपोर्ट ऐसे समय सामने आई है जब डोनाल्ड ट्रंप ने डेनमार्क से ग्रीनलैंड लेने की योजना को तेज किया है, जबकि यूरोपीय देशों ने इसका विरोध किया है. इसी बैकग्राउंड में कनाडा की इस तैयारी को देखा जा रहा है.

दो दिन में कनाडा पर कब्जे की आशंका

रिपोर्ट के मुताबिक, कनाडाई अधिकारियों ने बताया कि इस मॉडल में यह माना गया है कि अमेरिकी सेना दक्षिण दिशा से हमला करेगी. इस स्थिति में अमेरिकी सेना जमीन और समुद्र दोनों रास्तों से कनाडा के अहम ठिकानों पर बहुत जल्दी कब्जा कर सकती है और यह काम महज दो दिनों में हो सकता है.

सैनिकों और मॉडर्न वेपन्स की कमी

कनाडाई सेना के अधिकारियों के मुताबिक, कनाडा के पास न तो पर्याप्त सैनिक हैं और न ही अत्याधुनिक हथियार, जिससे वह अमेरिकी सेना को सीधे रोक सके. इसी वजह से इस मॉडल में आमने‑सामने की लड़ाई को ज्यादा असरदार नहीं माना गया है. इस काल्पनिक योजना में अलग तरह की लड़ाई पर भरोसा किया गया है. इसमें शामिल हैं छोटे‑छोटे समूह, अचानक हमला करना, जरूरी ढांचे को नुकसान पहुंचाना, ड्रोन का इस्तेमाल और तेजी से हमला कर पीछे हट जाना. इन तरीकों को इसलिए चुना गया है क्योंकि सीधे युद्ध में अमेरिका को रोकना मुश्किल माना गया है. 

अफगानिस्तान की लड़ाइयों से ली गई सीख

The Globe and Mail की रिपोर्ट के अनुसार, इस मॉडल में उन तरीकों को भी शामिल किया गया है जो 1979 से 1989 के बीच अफगान मुजाहिदीन ने सोवियत सेना के खिलाफ अपनाए थे और बाद में तालिबान ने अमेरिका और उसके सहयोगियों के खिलाफ इस्तेमाल किए. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 2001 से 2014 के बीच अफगानिस्तान में मारे गए 158 कनाडाई सैनिकों में से कई IED हमलों का शिकार हुए थे.

अमेरिका से रिश्ते अब भी सामान्य

हालांकि इस तरह का मॉडल तैयार किया गया है, लेकिन कनाडाई सेना ने साफ कहा है कि अमेरिका के साथ उसके सैन्य रिश्ते अच्छे हैं. दोनों देश मिलकर ‘Golden Dome’ परियोजना पर काम कर रहे हैं, जिसका मकसद रूस और चीन से आने वाली मिसाइलों से बचाव करना है. कनाडाई सेना ने यह भी बताया है कि उसने रूस या चीन की ओर से कनाडा के शहरों और अहम ढांचे पर मिसाइल हमलों को लेकर भी अलग‑अलग मॉडल तैयार किए हैं.

अगर हमला हुआ तो क्या संकेत मिलेंगे?

रिपोर्ट के मुताबिक, अगर अमेरिका हमला करता है तो कनाडा को करीब तीन महीने की तैयारी का समय मिल सकता है. सबसे पहला संकेत यह हो सकता है कि अमेरिका यह कहे कि अब दोनों देशों के बीच साझा आसमान नीति लागू नहीं है. ऐसी स्थिति में यूरोपीय देशों से मदद मांगी जाएगी.

ये भी पढ़ें:

ट्रंप के गाजा ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में कई देश हुए शामिल, एक हिंदुस्तान का दोस्त तो एक रूस का, यूरोप कन्नी काट रहा, जानें क्यों?

 डोनाल्ड ट्रंप के ऊपर तीखे हमले: ‘इंटरनेशनल गैंगस्टर, बुली और सबसे भ्रष्ट नेता’, ब्रिटेन के नेताओं ने इतना क्यों लताड़ा?

The post 100 साल में पहली बार, कनाडा को सताया अमेरिका के हमले का डर; पहली बार बनाया ‘डिफेंस प्लान’ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top