Hot News

100 से ज्यादा अतिक्रमणकारी गुमटी व दुकानों पर हुई कार्रवाई, एक हाइवा व एक ट्रेलर सामान जब्त

बेतिया. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगर निगम ने शहर के विभिन्न इलाकों में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई किया है. सड़क व नाले को अतिक्रमण कर बनाए गए झोपड़ी, दुकानें, पान की गुमटी आदि को निगम के कर्मचारियों ने तहस-नहस कर दिया है. शनिवार को कड़ी धूप के बावजूद निगम के कर्मचारी दलबल के साथ सड़क पर निकले और अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हुई. सड़क से अतिक्रमण हटाने की कमान नगर आयुक्त विनोद कुमार सिंह खुद संभाले थे. किसी भी स्थिति से निपटने के लिए बड़े संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी. जेसीबी, हाइवा, ट्रैक्टर ट्रेलर लेकर निगम के कर्मचारी सबसे पहले गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल की गेट पर पहुंचे और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई. जेसीबी से सड़क किनारे रखे गए सामान को हटाए जाने लगा. निगम के अधिकारियों के तेवर और कार्रवाई होते देख नुकसान से बचने के लिए कई लोगों ने खुद से अपना अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया. जबकि दुकानदार सड़क पर फैले समान समेटने लगे. अस्पताल रोड़ से जंगी मस्जिद, संत कबीर चौक, सोवाबाबू चौक, सागर पोखरा तक सड़क व नाले से अतिक्रमण हटाया गया. इस दौरान जेसीबी से 100 से ज्यादा दुकानों, झुग्गी झोपड़ी, पान की गुमटियों को तहस-नहस कर दिया गया. अतिक्रमण हटाने के लिए पूर्व से ही दुकानदारों को चेतावनी दे दी गई थी. इस कारण कई लोगों ने अपने दुकानों से सामान निकाल लिया था. कार्रवाई के दौरान बिना अनुमति लगाए गए होर्डिंग, बोर्ड, बैनर पोस्टर को भी हटाया गया. निगम के कर्मचारियों ने एक हाइवा व एक ट्रेलर सामान को भी जब्त किया है. अतिक्रमण हटाने के दौरान लोगों की भीड़ लगी रही. नगर आयुक्त विनोद कुमार सिंह ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. शहर के अन्य इलाके से भी अतिक्रमण हटाया जाएगा. उन्होंने लोगों से सड़क को अतिक्रमण मुक्त रखने का अनुरोध किया है. ताकि आवागमन में लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो. कार्रवाई के दौरान नगर आयुक्त के अलावा स्वच्छता प्रभारी अशफाक अहमद, अर्पित राय, घारी प्रभारी तबरेज आलम समेत कई लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post 100 से ज्यादा अतिक्रमणकारी गुमटी व दुकानों पर हुई कार्रवाई, एक हाइवा व एक ट्रेलर सामान जब्त appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top