Hot News

108 एंबुलेंस सेवा 20 दिन से ठप, मरीजों की जिंदगी खतरे में

हंटरगंज. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक 108 एंबुलेंस 20 दिन से खराब पड़ी है, जिसके कारण एंबुलेंस का लाभ मरीजों को नहीं मिल रहा है. सबसे अधिक परेशानी गरीब तबके के मरीजों को हो रही है. रेफर होनेवाले मरीजों को 108 एंबुलेंस नहीं मिलने पर मजबूरन निजी एंबुलेंस से मरीज को ले जाया जा रहा है, जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. चतरा और गया रेफर करने पर मरीज को निजी एंबुलेंस से ले जाने में 1500 से 2000 रुपये तक खर्च हो रहा है. घटनास्थल पर भी 108 एंबुलेंस वाहन नहीं पहुंच रही है, जिससे निजी वाहन से दुर्घटना के शिकार लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य पहुंचाया जा रहा है. 108 एंबुलेंस के कर्मियों ने बताया कि कई बार वरीय पदाधिकारी को एंबुलेंस खराब होने की जानकारी दे चुके हैं, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हुई है. बता दें कि 108 एंबुलेंस सही रहने पर लोगो को लाभ मिलता था. तुरंत घटनास्थल या रेफर मरीजों को चतरा और गया ले जाया करता था.

प्राइवेट वाहन से ले जाना पड़ता है अस्पताल

कल्याणपुर गांव के धनंजय सिंह ने कहा कि रविवार सुबह परिजन वज्रपात की चपेट में आ गये थे, जिसमें एक की मौत हो गयी थी, जबकि दूसरा घायल था. 108 एंबुलेंस को फोन किया गया, तो एंबुलेंस आने का आश्वासन दिया, लेकिन दो घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची. इसके बाद दूसरे वाहन से मेडिकल कॉलेज गया ले जाना पड़ा. खूंटी केबाल खुर्द के रवि कुमार ने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल हो गये थे. 108 एंबुलेंस खराब रहने के कारण एंबुलेंस नहीं मिल सकी. प्राइवेट वाहन से गया मेडिकल कॉलेज जाना पड़ा ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस की सेवा पूर्व की तरह जारी करने की मांग उपायुक्त से की है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post 108 एंबुलेंस सेवा 20 दिन से ठप, मरीजों की जिंदगी खतरे में appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top