Hot News

11 महीने में 20 से ज्यादा AI Tools, बेस्ट है IIT कानपुर का सर्टिफिकेट प्रोग्राम

Best AI Course: आईआईटी कानपुर की ओर से लॉन्च डेटा एनालिटिक्स एंड जेनरेटिक एआई प्रोग्राम उन स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए मौका है जो कम समय में नई स्किल सीखकर अपने करियर को आगे बढ़ाना चाहते हैं. इस कोर्स (Best AI Course) के जरिए आप AI की प्रैक्टिकल समझ हासिल कर सकते हैं और खुद को भविष्य के लिए तैयार कर सकते हैं.

खास बात यह है कि IIT Kanpur की ओर से लॉन्च इस कोर्स को नॉन टेक्निकल बैकग्राउंड वालों के लिए तैयार किया गया है. इस कोर्स में क्या-क्या होगा और कैसे एडमिशन ले सकते हैं इसकी डिटेल्स नीचे देख सकते हैं.

Best AI Course: क्या है IIT Kanpur का एआई कोर्स?

आईआईटी कानपुर की ओर से ऑफर AI कोर्स E&ICT Academy की मदद से कराया जाएगा. इस प्रोग्राम के तहत स्टूडेंट्स को IIT कानपुर के एक्सपर्ट फैकल्टी से लाइव मास्टरक्लास का मौका मिलेगा. इस कोर्स का पूरा नाम प्रोफेशनल सर्टिफिकेट कोर्स इन डेटा एनालिटिक्स एंड जेनरेटिक एआई है.

इस प्रोग्राम (Best AI Course) में एडमिशन की आखिरी तारीख 13 अप्रैल 2026 है, इसकी अवधि 11 महीने की है और यह पूरी तरह से लाइव, ऑनलाइन और इंटरएक्टिव फॉर्मेट में कराया जाएगा.

IIT Kanpur AI कोर्स में क्या-क्या?

  • AI सर्टिफिकेट कोर्स में Excel, SQL, Python, R, Power BI, Tableau और ChatGPT जैसे 20 से ज्यादा टूल्स सिखाए जाएंगे.
  • Microsoft Learn Portal पर ‘Microsoft Azure Data Fundamentals’ के लिए बैज और ट्रॉफी भी हासिल करने का मौका मिलेगा.
  • स्टूडेंट्स को 215 से ज्यादा एक्सरसाइज और 12 से अधिक प्रोजेक्ट्स के जरिए प्रैक्टिकल लर्निंग का मौका मिलेगा.
  • यह कोर्स पूरी तरह से लाइव, ऑनलाइन और इंटरएक्टिव फॉर्मेट में कराया जाएगा.

IIT Kanpur Best AI Course Details Check Here

इन 20 AI Tools को सीखने का मौका

IIT Kanpur AI Course

ये टॉपिक्स होंगे कवर

  • डेटा एथिक्स का परिचय (Introduction to Data Ethics)
  • लीगल और रेगुलेटरी फ्रेमवर्क (Legal and Regulatory Frameworks)
  • डेटा प्राइवेसी और कंसेंट (Data Privacy and Consent)
  • डेटा हैंडलिंग और सिक्योरिटी (Data Handling and Security)
  • ट्रांसपेरेंसी और अकाउंटेबिलिटी (Transparency and Accountability)
  • डेटा विजुअलाइजेशन और कम्युनिकेशन (Data Visualization and Communication)
  • डेटा एनालिसिस में बायस और फेयरनेस (Bias and Fairness in Data Analysis)
  • एथिकल डिसीजन मेकिंग (Ethical Decision-Making)
  • मशीन लर्निंग और AI में एथिक्स (Ethics in Machine Learning and AI)
  • सोशल और एथिकल इम्पैक्ट्स (Social and Ethical Impacts)

कॉर्पोरेट ट्रेनिंग का मौका

आईआईटी कानपुर की ओर से ऑफर इस सर्टिफिकेट कोर्स को करने के लिए 1.35 लाख फीस देने होंगे. इस कोर्स के दौरान प्रोफेशनल्स को कॉर्पोरेट ट्रेनिंग करने का मौका भी मिलेगा. इसमें लर्नर्स को 24×7 असिस्टेंस और सपोर्ट भी दिया जाता है.

यह भी पढ़ें: AI का क्रेज या CSE की सेफ्टी? जानें कौन सा कोर्स दिलाएगा बेहतर करियर

The post 11 महीने में 20 से ज्यादा AI Tools, बेस्ट है IIT कानपुर का सर्टिफिकेट प्रोग्राम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top