कोडरमा. डीएवी पब्लिक स्कूल झुमरी तिलैया प्रांगण में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में आशीर्वचन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ हवन से हुआ. 12वीं के छात्र-छात्राओं ने मंत्रोच्चार के साथ आहुति देकर अपने सफल भविष्य की कामना की. हवन के पश्चात रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें श्रेयांश, रुद्राक्ष और उनके समूह ने लेजी डांस पेश कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया. श्रेयशी और उनके समूह ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया. 11वीं के बच्चों ने सीनियर्स के लिए रैंप वॉक और कई दिलचस्प स्पोर्ट्सों का आयोजन किया. अंत में विदा होने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न और उपहार भेंट किये गये. प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वचन दिया. विद्यालय की परंपरा के अनुसार, मिस्टर डीएवी का ताज शिवांग आयुष व मिस डीएवी का ताज कौशाम्भी मालवा को मिला. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की सुपरवाइजरी हेड मौसुमी मल्लिक, शिक्षक कुमार सतीश सिंह, शिक्षिका संगीता जेठवा, सोनम केसरी, मनोज कुमार सिंह, राकेश ने अहम भूमिका निभायी.
The post 12वीं के विद्यार्थियों के लिए डीएवी में आशीर्वचन समारोह appeared first on Naya Vichar.
