Hot News

12 साल से कम आयु के बच्चों के हज जाने पर रोक, 14 तक ले लें पूरा रिफंड

Hajj 2025| जमशेदपुर, संजीव भारद्वाज : सऊदी अरब ने हज यात्रा 2025 पर एक बड़ा फैसला किया है. 12 साल से कम आयु वाले बच्चों की हज यात्रा पर रोक लगा दी है. इसका मतलब यह हुआ कि अब 12 साल तक के शिशु अपने माता-पिता के साथ हज पर नहीं जा पायेंगे. मदरसा फैजुल उलूम धातकीडीह के मास्टर ट्रेनर हाजी यूसुफ ने यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि हज के दौरान बढ़ती भीड़ को लेकर और बच्चों की सुरक्षा के कारणों से प्रशासन ने ये फैसला लिया है. हज कमेटी के फैसले के बाद 291 बच्चों की यात्रा पर रोक लग गयी है. इसमें झारखंड के 2 और बिहार के 4 शिशु हैं.

सेंट्रल हज कमेटी ऑफ इंडिया ने जारी किया निर्देश

सेंट्रल हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि वर्ष 2025 में हज यात्रा पर जाने वाले वैसे हज यात्री, जिन्होंने अपने 12 साल की आयु तक के बच्चों का यात्रा के लिए निबंधन कराया है और पैसे भी जमा कर दिये हैं, वे सोमवार (14 अप्रैल) तक अपना पैसा वापस ले सकते हैं. यात्रा का आवेदन रद्द करने संबंधी कार्रवाई ऑनलाइन पूरी जायेगी. जमा राशि में से कोई कटौती नहीं होगी. 14 अप्रैल के बाद ऐसा करने वालों से नियमानुसार शुल्क वसूला जायेगा.

झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इस वजह से सऊदी ने 12 साल से कम उम्र के बच्चों की हज यात्रा पर लगायी रोक

सऊदी अरब प्रशासन ने 12 साल या इससे कम उम्र के बच्चों को हज पर जाने पर पाबंदी हज के 30-40 दिनों के सफर को ध्यान में रखते हुए लगायी है. हज यात्रा में पहले बच्चों को ले जाने की अनुमति दी जाती रही है. भीड़ के कारण बच्चों के आने पर रोक लगा दी गयी है. तीर्थयात्रा के अनुभव को और अधिक सहज बनाने के लिए बच्चों को न लाने की सलाह दी गयी है.

मंत्रालय ने कहा- मुश्किल हो जाता है भीड़ को कंट्रोल करना

मंत्रालय ने कहा- हज यात्रा के दौरान भारी संख्या में भीड़ को कंट्रोल करना काफी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में इस दौरान छोटे बच्चों को गंभीर खतरा हो सकता है. इसलिए बच्चों की हज यात्रा पर रोक लगा दी गयी है.

इसे भी पढ़ें

13 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें रेट

प्राइवेट स्कूलों को किया जा रहा बदनाम, बच्चों को प्रशासनी स्कूल में पढ़ायें अधिकारी और कर्मचारी : पासवा

बंगाल की खाड़ी में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और ट्रफ, झारखंड में वर्षा-वज्रपात का अलर्ट

हटिया-टाटानगर समेत 3 ट्रेनें रद्द, चोपन-रांची और आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस के रूट बदले

वक्फ संशोधन कानून पर धमकी की भाषा बंद करे झामुमो, बोले प्रदीप वर्मा

The post 12 साल से कम आयु के बच्चों के हज जाने पर रोक, 14 तक ले लें पूरा रिफंड appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top